एक्ट्रेस आरुषि निशंक ने धूमधाम से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उन्होंने मालदीव में बर्थडे मनाया. समंदर किनारे आरुषि ने चिल किया.
आरुषि ने इंस्टा पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें वो पूल में रिलैक्स कर रही हैं. वो पिंक मोनोकनी में नजर आ रही हैं.
आरुषि पूल में फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का मजा ले रही हैं. उन्होंने हाथ में केक भी पकड़ा हुआ है. उनकी खुशी चेहरे पर साफ दिखती है.
एक्ट्रेस ने उन्हें बर्थडे विश करने वालों का आभार जताया है. वो कैप्शन में लिखती हैं- हां मेरा बर्थडे है. सभी का प्यार देने के लिए शुक्रिया.
फैंस और सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है. यूजर्स ने उनके स्टनिंग लुक और बोल्ड अंदाज की तारीफ की है.
आरुषि पेशे से एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, डांसर और सोशल एक्टिविस्ट हैं. वो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं.
एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं. लेकिन उन्हें जुबिन नौटियाल के गाने 'वफा ना रास आई' से फेम मिला.
उनकी Himshrri Films नाम की प्रोडक्शन कंपनी है. एक्ट्रेस ने सीरीज 'लाइफ हिल गई' और फिल्म ‘मेजर निराला’ को प्रोड्यूस किया है.
वो इंस्टा पर एक्टिव रहती हैं. उनके 1.5M फॉलोअर्स हैं. आरुषि इंस्टा पर अपने किलर लुक्स को पोस्ट करती हैं. उनकी खूबसूरती पर फैंस फिदा रहते हैं.