scorecardresearch
 

कौन थीं पवन सिंह की पहली पत्नी, शादी के 3 महीने बाद क्यों की थी सुसाइड?

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी विवादों में रही है. फिर चाहें अक्षरा सिंह संग उनका अफेयर हो या ज्योति सिंह के तलाक. ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं. जानते हैं कि उनकी पहली पत्नी कौन थीं.

Advertisement
X
विवादित रही पवन सिंह की लाइफ (PHOTO: Social Media)
विवादित रही पवन सिंह की लाइफ (PHOTO: Social Media)

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मैरिड लाइफ किसी से छिपी नहीं है. पवन सिंह ने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों ही बार उन्हें जीवनसाथी मिलकर भी ना मिल सका. पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. ये सब जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह की पहली पत्नी कौन थीं. क्या वजह रही जो जल्द ही दोनों का साथ छूट गया. 

2014 में हुई थी शादी 
पावर स्टार पवन सिंह आज कामयाबी की ऊंचाईयों पर हैं. आज उनके पास शोहरत और दौलत दोनों हैं, लेकिन बस प्यार की कमी है. उन्होंने प्यार पाने के लिए दो बार शादी की, लेकिन दोनों ही बार उनकी मोहब्बत अधूरी रह गई. 2014 में पवन सिंह ने नीलम से धूमधाम से शादी रचाई थी. नीलम एक्टर पवन सिंह के बड़े भाई की साली थीं. शादी के तीन महीने बाद नीलम ने 8 मार्च 2015 को खुदकुशी कर ली. उनका शव एक्टर के मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था. नीलम की सुसाइड ने पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था.

पवन सिंह की भाभी का कहना था कि वो काम के चलते बिजी रहते थे. यही वजह थी कि वो अपनी पत्नी को टाइम नहीं दे पाते थे. इसी कारण नीलम ने पवन सिंह से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मुंबई पुलिस ने भी यही कहा कि पवन सिंह देर रात घर आते थे. नीलम अकेलापन महसूस करती थीं. अकेलेपन से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया. पवन सिंह ने राइज एंड फॉल शो में अपनी पत्नी नीलम को देवी बताया था.

Advertisement

टूटेगी दूसरी शादी
पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह की जिंदगी में अक्षरा सिंह आईं. अक्षरा खुद को पवन सिंह की पत्नी मानने लगी थीं. लेकिन पावर स्टार ने अक्षरा को धोखा देकर ज्योति सिंह से शादी रचा ली. पवन सिंह की दूसरी शादी भी मुश्किल दौर से गुजर रही है. ज्योति सिंह और उनका तलाक केस कोर्ट में है. कुछ नहीं कहा जा सकता कि उनका तलाक कब फाइनल हो जाए.

ज्योति सिंह अपने रिश्ते को मौका देना चाहती हैं, लेकिन पवन सिंह इसके मूड में नहीं हैं. वो शादी तोड़ने का मन बना चुके हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement