scorecardresearch
 

अक्षरा ने किया पवन सिंह का बचाव, अंजलि राघव को बताया गलत, बोलीं- मैं तो फेंक देती...

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और अंजलि राघव के स्टेज विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वीडियो में लड़की की गलती है और इस पर फैन्स के मिले-जुले रिएक्शन आए हैं.

Advertisement
X
पवन सिंह के समर्थन में अक्षरा सिंह (Photo: Instagram @Singhakshara)
पवन सिंह के समर्थन में अक्षरा सिंह (Photo: Instagram @Singhakshara)

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की बेबाक और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अक्षरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्हें इस बात का अफसोस भी है. पवन सिंह संग उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. एक बार फिर अक्षरा से उनके पुराने जख्मों पर बात की गई, जिसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया. अक्षरा ने अंजलि राघव संग छेड़छाड़ विवाद पर भी बात की. 

 कंट्रोवर्सी पर बोलीं अक्षरा 
अक्षरा सिंह से पूछा गया कि पवन सिंह और अंजलि राघव का स्टेज वाला वीडियो वायरल हुआ था. एक महिला के तौर पर आपने जब वो देखा, तो क्या लगा? अक्षरा ने कहा कि लड़की की गलती है. मैं होती तो उठाकर फेंक देती. ऐसा करने में कुछ सेकेंड लगते. यहां उसकी गलती नहीं है. यहां लड़की की गलती है. 

अक्षरा के इस कमेंट पर फैन्स के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं. एक ने कहा कि शेरनी. अन्य ने लिखा कि सही बोल रही हो. कई यूजर्स ने कहा कि अपना टाइम मत भूलो. कुछ .यूजर्स ने पूछा कि तुमने कितने लोगों को उठाकर फेंका है. कई लोगों ने कहा कि पहली बार अक्षरा ने सही बात बोली है. 

क्या था विवाद?
पिछले साल ये विवाद एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुआ, जब अंजलि राघव और पवन सिंह स्टेज पर थे. पवन सिंह को अंजलि की कमर को छूते हुए देखा गया, जिससे अंजलि साफ तौर से असहज होती दिखी थीं. ये वीडियो वायरल हुआ और हर तरफ पावर स्टार की आलोचना होने लगी. 

Advertisement

पवन सिंह के साथ-साथ अंजलि के कैरेक्टर पर भी उंगली उठाई गई थी. ये देख अंजलि चुप नहीं रह पाईं और एक वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया. अंजलि ने इंस्टाग्राम पर स्पष्ट किया कि उनकी मुस्कान को 'समर्थन' या 'मौन स्वीकृति' समझना गलत है.

विवाद बढ़ा तो पवन सिंह ने माफी मांगी. उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा था- अंजलि, आपका जो लाइव मैं व्यस्त शेड्यूल के कारण देख नहीं पाया, लेकिन आपने जो कहा मुझे उसकी जानकारी हुई. मुझे बुरा लगा. मेरी भावना आपके लिए बिल्कुल भी गलत नहीं थी. क्योंकि हम लोग कलाकार हैं. इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement