scorecardresearch
 
छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी का तूफानी चुनाव प्रचार

दो दिन में दर्जन भर सभा लेकर मोदी ने चुनाव प्रचार के मामले में बीजेपी के तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में तूफानी दौरा कर रहे हैं. वोटरों को बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी एक कर दी है.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी

मोदी ने इन दिनों जमीन आसमान एक कर रखा है. पौ फटने से लेकर सूरज ढलने तक मोदी का हेलीकॉप्टर कभी जमीन में तो कभी आसमान में नजर आता है. वो हर उस इलाके में अपनी आमद दर्ज कर रहे हैं जहां कांग्रेस का पलड़ा भारी है. नक्सल प्रभावित इलाका हो या फिर सामान्य और मैदानी. हजारों की संख्या में लोग मोदी को सुनने जुट रहे हैं. मोदी अपने अंदाज में भाषण देकर ऐसा समां बांध रहे हैं कि बीजेपी की वाह वाही हो रही है.

छत्तीसगढ़ में वैसे तो बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने आम सभाएं लीं. लेकिन मोदी जितनी मेहनत करता कोई नजर नहीं आया. चाहे लालकृष्ण आडवाणी हों या फिर राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज. हर किसी ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी लेकिन कोई भी दो-तीन सभाओं से ज्यादा नहीं ले पाया. इसे पार्टी कि मजबूरी कहें या फिर नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता. यह तो बीजेपी ही जाने.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement