scorecardresearch
 
Advertisement

Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: गुजरात में फिर भगवा परचम... सभी 15 निगमों में BJP बहुमत की ओर, ओवैसी की पार्टी को भुज में 3 सीटें

aajtak.in | 28 अप्रैल 2026, 12:40 PM IST

Gujarat Election Result 2026 Live Updates: गुजरात में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजे आज आ रहे हैं. नगर निगम चुनावों में 55 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. इन चुनावों के नतीजे आज आएंगे. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates

गुजरात के नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आएंगे. सूबे के 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए चार करोड़ 18 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इन सभी सीटों के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

गुजरात के शहरी निकाय के साथ ही जिला और तालुका पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं. इन चुनावों के नतीजों को जनता का रुझान परखने के अवसर की तरह भी देखा जा रहा है. इन चुनावों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है. इसके लिए मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

12:40 PM (28 सेकंड पहले)

Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live: जामनगर में बहुमत के करीब बीजेपी

Posted by :- Bikesh Tiwari

जामनगर नगर निगम की स्ट्रेंथ 64 है. निगम सदन में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 33 का है. अब तक घोषित नतीजों में बीजेपी 28 सीटें जीत चुकी है. बीजेपी बहुमत के करीब है.

12:35 PM (4 मिनट पहले)

Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live: गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी को बहुमत

Posted by :- Bikesh Tiwari

गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. गांधीनगर नगर निगम की 52 में से 28 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है. वहीं, चार सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए हैं.
 

12:32 PM (7 मिनट पहले)

15 में से सात नगर निगम में बीजेपी को सत्ता

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात के कुल 15 नगर निगम में से सात पर बीजेपी को जीत मिली है. यह सातों नगर निगम ऐसे हैं, जहां पहली बार चुनाव हुए थे. इनमें नडियाद, मेहसाणा, वापी, पोरबंदर, सुरेंद्रनगर, नवसारी, मोरबी नगर निगम शामिल हैं. इसी तरह से कुल 84 में से 19 नगरपालिका पर भी बीजेपी को जीत मिली है.

12:24 PM (16 मिनट पहले)

Gujarat Nikay Chunav Winners List 2026: सूरत में AAP के प्रदेश महासचिव चुनाव हारे

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात के निकाय चुनावों में सूरत नगरनिगम की 120 में से 23 पर बीजेपी लीड कर रही है. कांग्रेस का उम्मीदवार एक सीट पर आगे चल रहा है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया चुनाव हार गए हैं. आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं. 

Advertisement
12:02 PM (37 मिनट पहले)

पूर्व विधायक भूपत भयाणी को AAP उम्मीदवार्

Posted by :- Bikesh Tiwari

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक भूपत भयाणी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए हैं. भूपत भयाणी को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने हरा दिया है. भूपत भयाणी बीजेपी के टिकट पर जिला पंचायत चुनाव में उतरे थे.

11:13 AM (एक घंटा पहले)

Gujarat Ward Wise Result Nikay Chunav: अहमदाबाद नगरनिगम की 54 सीटों पर बीजेपी आगे

Posted by :- Bikesh Tiwari

अहमदाबाद नगरनिगम की कुल 192 सीटों के नतीजे आने हैं. इनमें से 54 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. वहीं, विपक्षी कांग्रेस 11 सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

11:10 AM (एक घंटा पहले)

Gujarat Ward Wise Result Nikay Chunav: मेहसाणा की 52 में से 20 सीटों पर बीजेपी की जीत

Posted by :- Bikesh Tiwari

मेहसाणा नगर निगम की 52 में से 20 सीटों पर कमल खिल गया है. मेहसाणा नगर निगम के वार्ड नंबर एक, छह, सात, 10 और 11 में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

11:05 AM (एक घंटा पहले)

Gujarat Ward Wise Result Nikay Chunav: भुज में तीन सीटों पर जीती AIMIM

Posted by :- Bikesh Tiwari

भुज नगर पालिका में असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का खाता खुल गया है. भुज नगर पालिका में AIMIM के उम्मीदवारों को तीन सीटों पर जीत मिली है.
 

10:31 AM (2 घंटे पहले)

Gujarat Nikay Chunav Result Kab Aayega: सबसे ज्यादा बीजेपी के उम्मीदवार

Posted by :- Bikesh Tiwari

इन चुनावों में सबसे ज्यादा 9237 प्रत्याशी बीजेपी के चुनाव निशान पर मैदान में हैं. कांग्रेस ने 8443 उम्मीदवार उतारे हैं. आम आदमी पार्टी के सिंबल पर भी 5261 उम्मीदवार हैं.
 

Advertisement
9:14 AM (3 घंटे पहले)

Gujarat Nikay Chunav Result Kab Aayega: गुजरात में मतगणना शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात में मतगणना शुरू हो गई है. निकाय से लेकर तालुका पंचायत तक, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई. इस चुनाव में 25537 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. इन सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी भी इस चुनाव में उम्मीदवार हैं.

8:55 AM (3 घंटे पहले)

Gujarat Local Body Election Result 2026: 25537 उम्मीदवारों की किस्मत का होना है फैसला

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात के कुल 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के चुनाव हुए हैं. इस चुनाव से कुल मिलाकर 9262 उम्मीदवार निर्वाचित होने हैं. इन सीटों के लिए 25 हजार 537 उम्मीदवार मैदान में हैं. 15 नगर निगमों में औसतन 49.14 फीसदी वोटिंग हुई थी. सबसे ज्यादा मतदान वापी नगर निगम में 65.68 प्रतिशत और सबसे कम पोरबंदर नगरनिगम में 41.67 प्रतिशत रहा था. अहमदाबाद में 45.72 प्रतिशत, सूरत में 53.45 प्रतिशत, राजकोट में 46.45 प्रतिशत और वडोदरा में 47.01 प्रतिशत मतदान हुआ था.
 

8:10 AM (4 घंटे पहले)

Gujarat Nikay Chunav Result Kab Aayega: निकाय चुनाव की मतगणना 9 बजे से

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात के निकायों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू होनी है. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतगणना केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें नौ निकाय ऐसे हैं, जहां पहली बार वोटिंग हुई है. इनमें नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, पोरबंदर, मेहसाणा, वापी, आणंद और नडियाड शामिल हैं.
 

8:07 AM (4 घंटे पहले)

Gujarat Local Body Election Result 2026: उम्मीदवारों में पूर्व अधिकारी से पूर्व विधायक तक

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात के इन स्थानीय चुनावों में पूर्व अधिकारियों से लेकर पूर्व विधायक तक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. गुजरात कैडर के पूर्व आईपीएस एमएल निनामा, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी की किस्मत का फैसला भी आज आएगा.
 

Advertisement
Advertisement