यूपी के हरदोई में एक महिला न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला ने सामूहिक दुष्कर्म और कार्रवाई न होने का आरोप लगाया. करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उतारा. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायतों की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.