Gujarat Election Constituency Wise Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना हुई. सभी 182 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं. गुजरात में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनना तय है. बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल चुका है. कांग्रेस काफी पीछे छूट चुकी है और दूसरे नंबर पर है, जबकि आम आदमी पार्टी दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंची.
गुजरात ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 5 साल के लिए और मौका दिया है. बीजेपी 27 साल से यहां शासन में है और आगे भी उसकी सरकार बनी रहेगी. गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव हुए थे. बीजेपी ने इस जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को क्रेडिट दिया है. गुजरात में भाजपा के दफ्तरों पर जश्न का माहौल है. बता दें कि एग्जिट पोल्स में भी बीजेपी को शानदार जीत मिलने की उम्मीद जताई गई थी. हालांकि, इस बार हर रिकॉर्ड टूट चुका है.
बीजेपी के खाते में 156 सीटें आईं. कांग्रेस ने महज 17 सीटें जीतीं. वहीं, आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 सीटों पर ही सिमट गई. अन्य के हिस्से में 4 सीटें आईं.
सभी की दिलचस्पी है कि गुजरात में किस सीट पर कौन सा उम्मीदवार जीता. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनाव से जुड़े आंकड़े चेक किए जा सकते हैं.
जानिए क्या है तरीका
1. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. पर क्लिक करें.
3. क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा, वहां गुजरात या हिमाचल प्रदेश में से कोई एक सिलेक्ट कर लें.
4. राज्य सिलेक्ट करते ही संबंधित स्टेट के नतीजे सामने आ जाएंगे.
5. फिर पर क्लिक करें. ऐसा करते ही हर विधानसभा के नतीजे देख सकेंगे.
किसे कितनी सीट, देखें यहां