scorecardresearch
 

BJP के खिलाफ हार्दिक का कैंपेन, पाटीदारों को दिला रहे अत्याचार की याद

हार्दिक बार बार अपनी जनसभाओं में कहते हैं कि पाटीदारों पर सरकार के इशारे पर कैसे वार किया गया, कैसे पाटीदार युवाओं पर पुलिस ने लाठीयां बरसाईं, इसे कभी मत भूलना.

Advertisement
X
पाटीदारों ने BJP के खिलाफ शुरू किया सोशल मीडिया कैंपेन
पाटीदारों ने BJP के खिलाफ शुरू किया सोशल मीडिया कैंपेन

गुजरात में चुनावी जंग मैदान पर लोगों के बीच तो जारी ही है, सोशल मीडिया में भी इसे लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. वास्तव में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पार्टियां कुछ ज्यादा ही जोर दे रही हैं.

भाजपा और कांग्रेस के बाद अब पाटीदार समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर लड़ रहे पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर नया कैंपेन जारी किया है.

सोशल मीडिया पर तेजी से प्रचारित प्रसारित किए जा रहे इस कैंपेन में पाटीदार समुदाय को आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुए बल प्रयोग की याद दिलाई गई है. कैंपेन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की तस्वीरों और प्रदर्शनकारियों को लगी चोटों को प्रदर्शित किया गया है.

पाटीदारों द्वारा पर शुरू किए गए इस कैंपेन की पंचलाइन 'किस तरह भूलें' रखा गया है.

Advertisement

हार्दिक पटेल गुजरात में जहां कहीं भी आरक्षण की मांग के साथ जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं, वहां वह एक बात जरूर बोलते हैं कि मां, बहन और भाइयों पर सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा भांजी गई लाठियों को कभी मत भूलना. हार्दिक बार बार अपनी जनसभाओं में कहते हैं कि पाटीदारों पर सरकार के इशारे पर कैसे वार किया गया, कैसे पाटीदार युवाओं पर पुलिस ने लाठीयां बरसाईं, इसे कभी मत भूलना.

गौरतलब है कि गुजरात में पाटीदार समुदाय की आबादी अच्छी खासी है और हार्दिक का समर्थन हासिल कर कांग्रेस पाटीदारों को अपने पाले में कर सत्ता में लौटना चाहती है.

गौरतलब हे कि हार्दिक पटेल की क्रांति रैली के बाद पुलिस ने पाटीदार समुदाय के प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाई थीं, जीसमें भी हो गई थी. पाटीदारों पर अत्याचार का मामला तब इतना गरमाया था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को इस्तीफ़ा देना पड़ा था.

Advertisement
Advertisement