दिल्ली के तुगलकाबाद असेंबली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर सहीराम को मैदान में उतारा और उन्होंने पार्टी को निराश भी नहीं किया और लगातार जीत हासिल की.
तुगलकाबाद असेंबली सीट पर सहीराम ने साउथ दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी के भतीजे और बीजेपी प्रत्याशी विक्रम बिधूड़ी को 13758 मतों के अंतर से हरा दिया. कांग्रेस के यंग कैंडिडेट शुभम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे. सहीराम ने 2015 के चुनाव में भी जीत हासिल की थी.

मतगणना के शुरुआत से ही तुगलकाबाद सीट से सहीराम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के विक्रम बिधूड़ी से आगे चल रहे थे.
5 दौर के बाद का रुझान
यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम को जीत मिली थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार विक्रम बिधूड़ी को 33701 मतों से पराजित किया था. सहीराम को जहां 64311 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार विक्रम बिधूड़ी को 30610 वोट मिले थे.
Tughlakabad Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.