शाहदरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय गोयल अपनी पार्टी को जीत दिलाने में नाकाम रहे और आम आदमी पार्टी के राम निवास गोयल ने शानदार जीत हासिल करते हुए अपनी सीट बचाए रखी. राम निवास गोयल ने 2015 में भी यहीं से जीत हासिल की थी.
कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर नरेंद्र नाथ कोई कमाल नहीं कर सके और शीर्ष 2 में भी नहीं आ सके.

आज मंगलवार को मतगणना के दौरान शाहदरा सीट पर कांटे की टक्कर दिखी. 6 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के राम निवास गोयल बीजेपी के संजय गोयल से महज 87 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे बढ़त जीत की ओर जाती रही और अंततः उन्होंने 5294 मतों के अंतर से जीत अपने नाम कर ली.
6 दौर के बाद का रुझान
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजों की बात करें तो आप प्रत्याशी राम निवास गोयल विजेता रहे थे. उन्होंने बीजेपी को जितेंदर सिंह शंटी को शिकस्त दी थी. दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर 11500 वोटों से ज्यादा का था.
Shahdara Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.