नई दिल्ली असेंबली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजीरवाल ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी के सुनील कुमार यादव को 21697 मतों के अंतर से मात दी है. वहीं कांग्रेस के रोमेश सबरवाल तीसरे स्थान पर रहे.
बता दें कि यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को जीत को जीत मिली थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नुपूर शर्मा को 31583 मतों से पराजित किया था. अरविंद केजरीवाल को जहां 57213 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार नुपूर शर्मा को 25630 वोट मिले थे.
New Delhi Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया.
ये भी पढ़ेः
आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.