scorecardresearch
 

Janakpuri Election Result 2020 : जनकपुरी से AAP के राजेश ऋषि जीते

जनकपुरी चुनाव नतीजे 2020 (Janakpuri Election Result 2020): जनकपुरी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राजेश ऋषि ने जीत हासिल की है.

Advertisement
X
Janakpuri Assembly Election 2020 Result
Janakpuri Assembly Election 2020 Result

  • जनकपुरी सीट पर राजेश ऋषि को फिर मिली जीत
  • राजेश ऋषि ने बीजेपी के आशीष सूद को दी मात

जनकपुरी असेंबली से आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार आशीष सूद को 14917 मतों के अंतर से हराया है.वहीं कांग्रेस की राधिका खेड़ा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

गौरतलब है कि यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश ऋषि को को जीत मिली थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जगदीश मुखी को 25580 मतों से पराजित किया था. राजेश ऋषि को जहां 71802 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार जगदीश मुखी को 46222 वोट मिले थे.

Janakpuri Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां

इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.

Advertisement

दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों को जमानत जब्त हो गए थे.

Advertisement
Advertisement