पश्चिम बंगाल में फाइनल राउंड की लड़ाई का आखिरी काउंटडाउन शुरू हो गया है. 29 अप्रैल को बंगाल में दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में जिस तरह से बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है, उसके बाद से ही जीत को लेकर अपने-अपने दावे हो रहे हैं. बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार रैलियां-रोड शो कर रहे हैं.