Arun Veer Singh
BJP
Aqib Ulla Khan
BSP
Ali Akbar
INC
Nota
NOTA
Kripa Shankar
LD
Gauhar
IND
Rahul
IND
Santosh Kumar Arya
IND
Lal Bahadur
IND
उत्तर प्रदेश के शामली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश के 'रावण' वाले बयान पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.
यूपी के MLC चुनावों में 11 सीटों पर चुनाव हुए. उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो गया और अब 27 अक्टूबर को इसके परिणाम आएंगे. इस बार के यूपी MLC चुनाव में काफी हंगामा देखने को मिला और सियासत भी खूब गरमाई. चुनाव के दौरान भिड़ंत, टकराव और गड़बड़ी के आरोप भी देखने को मिले. देखें यूपी पर आधारित ये स्पेशल शो.
यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर निर्वाचन आयोग ने निगरानी बढ़ा दी है. मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं. अब शिकायतों के निस्तारण और BLO के कामकाज पर भी नजर रहेगी.
1990 के दशक में उत्तर प्रदेश की राजनीति एक ऐतिहासिक और उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही थी. बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद राज्य की सियासत में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले. इस दौर में कल्याण सिंह की सरकार गिरी और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया. वहीं दूसरी ओर पिछड़ों और दलितों को एकजुट करने के लिए मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने हाथ मिलाया. 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी का गठन हुआ और इसके बाद बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा गया. इस गठबंधन ने यूपी में सत्ता की चाबी हासिल की और मुलायम सिंह यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. इसके अलावा जगदंबिका पाल का एक दिन का मुख्यमंत्री बनना और फिर कोर्ट के फैसले से सरकार का हटना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में दर्ज हो गया. इस पूरे सियासी घटनाक्रम ने यूपी की राजनीति को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया. देखें ये स्पेशल शो.
उत्तर प्रदेश के बस्ती में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं. कहीं एक ही व्यक्ति का नाम तीन जगह दर्ज होने का दावा है, तो कहीं दो एंट्री में फोटो या परिवार की जानकारी एक जैसी है, लेकिन EPIC नंबर अलग-अलग हैं. चुनाव कर्मचारी के मुताबिक, करीब 7 हजार संदिग्ध नामों की जांच की जा रही है. वहीं, एडीएम ने अब तक 152 दोहरी एंट्री की बात कही है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में आम जनता की आवाज नहीं सुनी जाती थी और अपराधियों को संरक्षण मिलता था. उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. अब अगर कोई अपराध करता है तो उस पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाती है. आज प्रदेश में कोई भी गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता.
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के चुनार में घोषणा की कि उनकी नई पार्टी जननीति भारत आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भाग लेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूत उम्मीदवार मिलने पर सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी के सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. जांच के दौरान यह बात उजागर हुई कि बिना किसी फॉर्म 8 के आवेदन के ही 10,000 से अधिक मतदाताओं के नाम और उनके पिता के नाम में बदलाव कर दिए गए. चुनाव आयोग ने इस मामले को केवल एक लापरवाही नहीं बल्कि गंभीर अपराध माना है. इसके बाद संबंधित अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है.
उत्तर प्रदेश में शनिवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप लगाए गए हैं.