Firoz Khan Urf Gabbar
SP
Sunil Kumar Pathak
BSP
Akhilesh Yadav
INC
Madhu Dwivedi
CPI
Nota
NOTA
Hajari Lal
RTBGP
Disha Patel
ADBP
Jang Bahadur Kori
MADP
Bhupendra Pratap
IND
Sunil Kumar Srivastava (samaj Sevi)
AAAP
Raj Kumar
JANADIP
लखनऊ में बीजेपी ने अपनी उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है. पूर्व प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी ने टीम में 6 सह संयोजक और 3 सदस्यों के नाम भी घोषित किए हैं.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है. इन सबमें सत्तारूढ़ भारतीय पाना जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे आगे नजर आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य फोकस इस बार युवाओं और रोजगार पर है. इसी कड़ी में सरकार ने अगले छह महीनों के भीतर राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब एक लाख सरकारी नौकरियां देने का एक बड़ा लक्ष्य तय किया है.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आगामी चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है. हाल ही में लखनऊ में दोनों संगठनों के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ के सह कार्यवाह अरुण कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष जैसे बड़े नेता शामिल हुए. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर से मिले फीडबैक पर मंथन करना और 2024 के लोकसभा चुनावों में रही कमियों को दूर करना था.
BJP और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के PDA फॉर्मूले को फर्जी और बार-बार बदलने वाला बताया. मौर्य ने कहा कि सपा की जातीय राजनीति और PDA का नाटक असफल रहेगा. BJP 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी.
निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने विपक्ष पर फूलन देवी की हत्या की सुपारी देने और उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है. उन्होंने मछुआरा समाज को चुनावी बरसाती नेताओं और भेष बदलकर आने वाले नेताओं से सावधान रहने की चेतावनी दी.
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच समन्वय को बेहतर करने के लिए बैठकों का दौर जारी है. हाल ही में लखनऊ में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति और आगामी चुनौतियों पर चर्चा की गई. इस बैठक में आरएसएस ने बीजेपी के सामने पांच बड़ी चुनौतियां रखी हैं जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साग रहे हैं. अखिलेश यादव ना कहा कि कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ और मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर समेत पूरे राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हत्या की घटनाओं को लेकर सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार को घेरा.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत जल्द ही पीडीए रथ यात्रा शुरू करेंगे. पार्टी ने एक विशेष रूप से तैयार की गई मल्टी-एक्सल बस का भी इंतजाम किया है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं हैं.
6 बार के पूर्व मंत्री प्रो. राम आसरे कुशवाहा ने 13 साल बाद फिर से सपा का दामन थाम लिया है. अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुई इस घर वापसी से कानपुर-बुंदेलखंड बेल्ट में सपा के PDA फॉर्मूले को मजबूती और बीजेपी के गैर-यादव OBC वोट बैंक में बड़ी सेंध लग सकती है.
UP Election 2027 :2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और संघ ने मिशन 403 की तैयारी शुरू कर दी है. लखनऊ के बाद अब गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज में क्षेत्रीय बैठकों के जरिए हर विधानसभा सीट का फीडबैक जुटाया जाएगा. आखिर क्या है बीजेपी का सीट-दर-सीट प्लान? देखिए पूरी रिपोर्ट.