Dharmraj Nishad
BJP
Chandra Prakash Verma
BSP
Priyanka
INC
Nota
NOTA
Jitendra Kumar
BMUP
Suresh Kumar
MADP
Chandresh
ASPKR
Bhanu Pratap
IND
Brijesh Kumar
IND
Mool Chand Jaiswal
AAAP
Durvijay Pal
VPI
Manoj Kumar
RTJSP
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नवंबर और दिसंबर में प्रदेशव्यापी मेगा कैंपेन काखाका तैयार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरों के साथ ही पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समीकरणों को साधने की तैयारी में जुट गई है.
मेरठ गंगा-यमुना दोआब की उपजाऊ क्रांतिधरा है, जो खेल सामग्री, कैंची उद्योग और गन्ने की खेती के लिए विश्वप्रसिद्ध है. मयराष्ट्र से हस्तिनापुर और 1857 के विद्रोह से लेकर चौधरी चरण सिंह-टिकैत के किसान आंदोलन तक, इसका समृद्ध इतिहास रहा है. राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस जिले की 7 विधानसभा सीटों में 2022 में सपा-रालोद गठबंधन को 4 और भाजपा को 3 सीटें मिलीं.
उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में दो दशक से पांव जमाने की कोशिश कर रही जेडीयू ने इस बार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के कंधों पर चुनावी कमान सौंपी है. एनडीए के साथ या अकेले किस्मत आजमाने का यह दांव पूर्वांचल के कुर्मी और अति-पिछड़ा वोट बैंक में बिखराव पैदा कर सकता है.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए 3 नवंबर से प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा अभियान की शुरुआत कर रही है. इस अभियान के तहत बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं को उतारकर सियासी माहौल बनाने का काम करेगी.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में दो दशक से जगह तलाश रही जेडीयू ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को कमान सौंपी है. एनडीए गठबंधन के तहत पूर्वांचल की कुर्मी बहुल सीटों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पार्टी इस बार निशांत की अगुवाई में अपनी चुनावी किस्मत आजमाने की तैयारी में है.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो गई है. राज्य में आने वाली राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए पार्टी ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है. जमीनी स्तर पर चुनावी प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही संभाल रखी है. हालांकि, अब बड़ी खबर यह आ रही है कि 20 नवंबर के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. अयोध्या का मुद्दा एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य राजनीतिक केंद्र बन गया है. विपक्ष जहां अयोध्या मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ दल को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं बीजेपी इस बहाने राम मंदिर आंदोलन के इतिहास और 1990 के गोलीकांड को याद दिलाकर पलटवार कर रही है. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि 1990 में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें कई रामभक्तों की जान गई थी.
Bulandshahr District Profile: उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर जिला खुर्जा की विश्व प्रसिद्ध पॉटरी, गंगा नदी, नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र और ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है. राजनीतिक दृष्टि से भी यह जिला खास रहा है. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बुलंदशहर की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया था.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 350 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है. उन्होंने राज्य में बीजेपी सरकार की तुलना अंगद के पांव से की, जिसे हिलाना मुश्किल है. शाह ने हैट्रिक लगाने पर यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का भी वादा किया. दूसरी ओर, एमएलसी चुनाव के नतीजों से उत्साहित समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी 2027 में सरकार बनाने का दावा ठोका है. एमएलसी चुनाव में वाराणसी, लखनऊ और आगरा जैसे अहम क्षेत्रों में सपा के बेहतर प्रदर्शन ने बीजेपी के सामने नई चुनौतियां पेश की हैं. देखें.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन के नेतृत्व में मेगा प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार किया गया है. पार्टी ने दिवाली के बाद चुनावी शंखनाद करने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत 18 मंडलों में पीएम मोदी की रैलियों के साथ-साथ बूथ स्तर पर 50-50 परिवारों से संपर्क साधने का माइक्रोमैनेजमेंट प्लान लागू किया जाएगा.