scorecardresearch
 

'जाइए यहां से, हम आपको सुनना नहीं चाहते..', बैठक में CEC और डेरेक ओ ब्रायन में तीखी नोकझोंक

चुनाव आयोग और टीएमसी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच तीखी बहस हो गई. सूत्रों के मुताबिक, डेरेक ने सीईसी को बोलने से रोका और धमकी देते हुए पूरी टीम के साथ बैठक बीच में ही छोड़ दी. दूसरी ओर टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने सीईसी पर अपने साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
नई दिल्ली: ज्ञानेश कुमार और डेरेक ओ ब्रयान में नोकझोंक. (photo: ITG)
नई दिल्ली: ज्ञानेश कुमार और डेरेक ओ ब्रयान में नोकझोंक. (photo: ITG)

चुनाव आयोग और टीएमसी के बीच जंग तेज हो गई हैं. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बैठक के दौरान उन पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है, जबकि चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि डेरेक ओ'ब्रायन ने सीईसी को बोलने से रोका और धमकी दी.

इसके बाद TMC प्रतिनिधिमंडल ने बैठक से वॉकआउट कर दिया. वहीं, आयोग के साथ बढ़ते तनाव के बीच विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ब्लाक ने आज शाम 4.45 बजे इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐलान किया है.

आयोग के साथ बैठक के बाद टीएमसी सांसद ने मीडिया को बताया कि टीएमसी प्रतिनिधिमंडल आयुक्त के साथ बैठक के लिए पहुंचा था. ये बैठक सुबह दस बजकर 2 मिनट पर शुरू हुई और दस बजकर 8 मिनट पर खत्म हो गई. बैठक में उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा लिखे गए 9 पत्रों का जवाब न मिलने और नंदीग्राम में अधिकारियों की बीजेपी समर्थकों से मुलाकात का मुद्दा उठाया, जिसका चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया.

टीएमसी ने सीईसी से कहा कि वो उन्हें सुनना नहीं चाहते, क्योंकि वह अन्य दो आयुक्तों को बोलने नहीं देते. टीएमसी का आरोप है कि इसके बाद उन्हें बाहर जाने को कहा गया. इस पर TMC सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार को बधाई दी कि वो देश के इतिहास में पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, जिनके खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इम्पीचमेंट मोशन लाया गया है.

Advertisement

टीएमसी के राज्यसभा सांसद ने सीईसी को 'क्रिमिनल' तक कह डाला और चुनौती दी कि आयोग इस बैठक के दौरान के 7 मिनट की बैठक का वीडियो सार्वजनिक करे.

ECI ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

दूसरी ओर चुनाव आयोग के सूत्रों ने अलग कहानी पेश की है. सूत्रों का दावा है कि डेरेक ओ'ब्रायन ने आयोग पर चिल्लाते हुए सीईसी को चुप रहने को कहा. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वो वहां उनकी बात सुनने नहीं आए हैं.

आयोग के मुताबिक, टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने धमकी दी और बैठक से बाहर निकल गए. आयोग ने इसे 'ईसी की टीएमसी से सीधी बात' के रूप में व्हाट्सएप के माध्यम से प्लांट करने की कोशिश बताया है.

इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उधर, टीएमसी ने अब इस विवाद को बड़े राजनीतिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है. देश की दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते, टीएमसी और 'INDIA' ब्लॉक के नेता आज शाम कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया पर चर्चा के लिए शाम 4.45 बजे का वक्त तय किया गया है. दोनों पक्षों के बीच कड़वाहट अब चरम पर पहुंच गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement