scorecardresearch
 
Advertisement

Assembly Election 2026 Dates Live: चुनाव आयोग की PC कुछ देर में... बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनावों का होगा ऐलान

aajtak.in | नई दिल्ली | 15 मार्च 2026, 3:56 PM IST

Election Commission Press Conference Live Updates: देश के पांच राज्यों में सत्ता का महासंग्राम शुरू होने जा रहा है. भारत निर्वाचन आयोग अब से कुछ देर बाद, यानि आज शाम 4 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए चुनावी तारीखों का आधिकारिक ऐलान करेगा.

Five state election dates Five state election dates

चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा. पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था. पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव आठ चरणों में कराया गया था. 2021 में सबसे पहले पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है. पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को समाप्त हो रहा है.

यह भी पढ़ें: बंगाल से तमिलनाडु और असम से केरल तक... किस दल की क्या चुनावी चुनौती? 5 राज्यों का समझें गणित

3:51 PM (4 मिनट पहले)

Election Commission Press Conference: कुछ देर में होगा पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान

Posted by :- deepak mishra

भारत निर्वाचन आयोग कुछ देर में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करेगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. 

2:51 PM (एक घंटा पहले)

Election Commission PC: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ममता का बड़ा ऐलान

Posted by :- Kishor

चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा,  'मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में ₹500 की वृद्धि की गई है. इनकी सेवा ही हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है. इस संशोधन के साथ, अब उन्हें प्रति माह ₹2,000 प्राप्त होंगे.'

 

2:37 PM (एक घंटा पहले)

Assembly Election: BJP ने बंगाल में CAPF के दुरुपयोग को लेकर ECI को पत्र लिखा

Posted by :- Kishor

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर Central Armed Police Forces के कथित दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है. भाजपा ने कोलकाता में सीएपीएफ की तैनाती को लेकर विशेष सवाल उठाए हैं. पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिगेड रैली के दौरान गिरीश पार्क इलाके में हिंसा की आशंका संबंधी इनपुट होने के बावजूद कोलकाता पुलिस ने वहां सीएपीएफ को तैनात नहीं किया. भाजपा ने कोलकाता में सीएपीएफ तैनात न करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है.
 

2:15 PM (एक घंटा पहले)

Assembly Elections Live: पश्चिम बंगाल में ममता की 'अग्निपरीक्षा' 

Posted by :- Kishor

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से बंगाल की सत्ता पर काबिज हैं. अगर इस बार टीएमसी जीतती है, तो ममता बनर्जी देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी जो लगातार चौथी बार शपथ लेंगी. उनकी चुनौती के रूप बीजेपी मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़ी है.

पढ़ें विस्तार से- बंगाल से तमिलनाडु और असम से केरल तक... किस दल की क्या चुनावी चुनौती? 5 राज्यों का समझें गणित
 

Advertisement
1:57 PM (एक घंटा पहले)

Election Commission Press Conference: अप्रैल-मई में हो सकती है मतगणना

Posted by :- Kishor

आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों, के मुताबिक अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर मतदान हो सकते हैं. मतगणना संभव है कि अप्रैल के अंत तक या मई के शुरुआती दिनों में हो जाए. पांच विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है.   (इनपुट- संजय शर्मा)

1:53 PM (2 घंटे पहले)

Election Commission: बंगाल में पिछली बार की तुलना में इस बार कम चरण में होंगी वोटिंग

Posted by :- Kishor

सूत्रों के मुताबिक, इस बार आयोग चरणों की संख्या कम रख सकता है. पश्चिम बंगाल में इस बार 3 से 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं. 2021 में यहां 8 चरणों में वोटिंग हुई थी. असम में संभवत: दो चरण और केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पहले की तरह एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा. (इनपुट- संजय शर्मा)

Advertisement
Advertisement