scorecardresearch
 
Advertisement

रेजीनगर उपचुनाव के बीच AUJP विधायक हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस ने लिया एक्शन

aajtak.in | 06 अक्टूबर 2026, 9:21 AM IST

By-Election 2026: देश में आज पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. असम की नगांव लोकसभा सीट, बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर मंगलवार को मतदान किया जाएगा.

Humayun Kabir Humayun Kabir

By-Election 2026: देश में आज यानी मंगलवार को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव है. इस चुनावी संग्राम में बीजेपी, कांग्रेस, TMC, DMK, TVK, CPI समेत कई प्रमुख दल आमने-सामने हैं. खासकर पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर बने विशेष राजनीतिक समीकरणों के चलते मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. बता दें, चुनावी नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

इसके अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव है. इस सीट से बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.  वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा चुनावी मैदान में हैं. उधर, एआईयूडीएफ ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाकर इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है.

इसके साथ ही मंगलवार को तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट और धारापुरम विधासनभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है. वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे.

8:47 AM (42 मिनट पहले)

हुमायूं कबीर को रेजीनगर पुलिस पार्टी कार्यालय से हिरासत में ले गई

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेजीनगर विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव के बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को रेजीनगर पुलिस उनके पार्टी कार्यालय से अपने साथ ले गई.हुमायूं कबीर को पुलिस द्वारा ले जाए जाने की वजह को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है. इससे पहले मंगलवार सुबह हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में अपना वोट डाला था.

 

8:43 AM (45 मिनट पहले)

TVK ने बांटे गिफ्ट और रुपये, वायरल वीडियो में दावा

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

तमिलनाडु के मदुरांतकम विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच AIADMK उम्मीदवार भानुमति ने कहा कि सुबह से ही लोग उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि खासकर ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. भानुमति ने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है और वह अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से निभा रहा है."

AIADMK उम्मीदवार ने TVK पर पैसे और गिफ्ट बांटने के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा, "TVK के मैदान में आने के बाद हमें जानकारी मिली कि कुछ जगहों पर पैसे और गिफ्ट बांटे गए हैं. हमने इसकी सूचना सभी फ्लाइंग स्क्वॉड को दी. इसके बाद टीमें संबंधित जगहों पर गईं और जांच की."


 

8:06 AM (एक घंटा पहले)

By-Election Polling 2026: मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

तमिलनाडु: मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. यह सीट एआईएडीएमके विधायक मरगथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. बाद में मरगथम कुमारवेल टीवीके में शामिल हो गई थीं.

 

7:50 AM (एक घंटा पहले)

By-Election Voting 2026: मेरे पोलिंग एजेंट को गुंडे उठा ले गए- मिलन प्रधान

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने कहा, 'यह उपचुनाव है और नागरिकों को निश्चित रूप से चुनाव में मतदान करना चाहिए. यह हमारी स्वतंत्रता है. यहां पिछले दो दिनों से गुंडों को खुली छूट दे दी गई है. वे मेरे पोलिंग एजेंट को उठाकर ले गए. यह सही नहीं है. हमने चुनाव कार्यालय को इसकी जानकारी दी है, लेकिन वहां से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

 

Advertisement
7:24 AM (2 घंटे पहले)

Bypolls Voting: मुर्शिदाबाद में रेजीनगर के एक मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे.

 

7:21 AM (2 घंटे पहले)

By-Election Polling 2026: हुमायूं कबीर ने रेजीनगर के लिए डाला अपना वोट

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला.

 

 

7:18 AM (2 घंटे पहले)

Bypolls Voting Live: हुमांयू कबीर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर एजेयूपी पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने बीजेपी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और मुस्लिम पुरुषों को निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की.
 

 

7:16 AM (2 घंटे पहले)

हुमांयू कबीर ने छोड़ी थी रेजीनगर सीट

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

रेजीनगर से ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी. 

7:15 AM (2 घंटे पहले)

रेजीनगर में भी कड़ा मुकाबला

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

रेजीनगर से हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, बीजेपी ने शंकराव (शखारव) सरकार को उम्मीदवार बनाया है. ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगग सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी.

Advertisement
7:12 AM (2 घंटे पहले)

Bypoll Chunav: तमिलनाडु केे चेंगलपट्टू में मॉक पोल

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

चेन्नई से सटे चेंगलपट्टू, तमिलनाडु में मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मॉक पोल की प्रक्रिया चल रही है. मरगथम कुमारवेल ने एआईएडीएमके (AIADMK) के टिकट पर मदुरांतकम सीट से जीत दर्ज की थी. जीतने के कुछ ही समय बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) का दामन थाम लिया. इसलिए इस खाली सीट पर चुनाव हो रहा है.

 

7:07 AM (2 घंटे पहले)

By-Election 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में उपचुनाव के लिए वोटिंग

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को दो विधानसभा सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) पर उपचुनाव है. नंदीग्राम सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां से सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी. भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों से विजयी होने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है.

Advertisement
Advertisement