scorecardresearch
 

West Bengal Election: बेहाला पश्चिम में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, आपस में भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता

चुनावी माहौल के बीच बंगाल में एक बार फिर बवाल सामने आया है. यहां के बेहाला पश्चिम में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इसी बीच पानीहाटी से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ के खिलाफ टीएमसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.

Advertisement
X
बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ के बयान के खिलाफ TMC ने EC को पत्र लिखा है. (Photo: ITG)
बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ के बयान के खिलाफ TMC ने EC को पत्र लिखा है. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल के बेहाला पश्चिम स्थित परणश्री इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच टकराव हो गया. एयरपोर्ट के पास स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ और पोस्टर फाड़ने का आरोप तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. भारी संख्या पुलिस बल तैनात किया गया है.

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता उनके चुनाव कार्यालय में अपने पार्टी के पोस्टर लगाने पहुंचे थे. उन लोगों ने इसका विरोध किया और साफ कहा कि यह उनका कार्यालय है, जहां किसी दूसरी पार्टी के पोस्टर या बैनर नहीं लगाए जा सकते. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जो झड़प में बदल गया.

आरोप है कि कुछ ही देर बाद 30 से 40 की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता पहुंच गए. उन्होंने भाजपा कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली. इस दौरान भाजपा नेता इंद्रनील खान के पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए. इसके बाद भाजपा नेता के समर्थक थाने के सामने पहुंचे. पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए. उनकी पुलिस से बहस हो गई.

bengal election

पुलिसिया कार्रवाई पर BJP ने उठाया सवाल

इस दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एक पुलिसकर्मी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और भाजपा समर्थकों ने उस पर हमला बोल दिया. भाजपा नेता इंद्रनील खान का कहना है कि उनके पास इस घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं. वो इसे सबूत के तौर पर पेश करेंगे. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग कर डाली.

Advertisement

चुनावी हिंसा की वजह से दहशत में जनता

इस पूरे घटनाक्रम के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थानीय लोगों में डर की भावना बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने एक अलग मामले में भाजपा पर पलटवार किया है. तृणमूल के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.

बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ EC को पत्र

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि पानीहाटी से उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने एक वीडियो इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि रत्ना देबनाथ (आरजी कर रेप-मर्डर केस की पीड़ित की मां) ने ममता बनर्जी के लिए कहा है, "मैं उसे पीट-पीटकर मार डालूंगी."

---- समाप्त ----
इनपुट- बेहाला से संजय मांझी
Live TV

Advertisement
Advertisement