scorecardresearch
 

Exclusive: केरलम में अमित शाह का रोड शो, खड़गे के बयान को बताया कांग्रेस की ‘बीमार मानसिकता’

अमित शाह ने केरलम के अलाप्पुझा में रोड शो करते हुए बीजेपी की ताकत दिखाई. उन्होंने आजतक के साथ बातचीत में कहा कि राज्य में बीजेपी को जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है.

Advertisement
X
केरल के अलाप्पुझा में अमित शाह ने रोड शो किया. (Photo: ITG)
केरल के अलाप्पुझा में अमित शाह ने रोड शो किया. (Photo: ITG)

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने सोमवार को केरलम के अलाप्पुझा विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया. इससे पहले दिन में शाह ने तिरुवनंतपुरम स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत की. 

एजेंसी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में पार्टी की स्थापना का जश्न मनाया गया, जिसमें BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. उन्होंने 'वंदे मातरम' भी गाया और BJP का झंडा फहराया.

अमित शाह की मौजूदगी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी केरलम में अपने आधार को मज़बूत करने पर ध्यान दे रही है.

'हमारा समर्थन बढ़ रहा...'

अलाप्पुझा में अमित शाह ने रोड शो के दौरान आजतक के बात की. 'यूडीएफ और एलडीएफ, राहुल गांधी और पिनराई विजयन हमेशा एक दूसरे को अटैक करते हुए बीजेपी की बी टीम होने का दावा करते हैं.' इस सवाल पर अमित शाह ने कहा, "मेरे हिसाब से इस चुनाव में वो दोनों बी टीम हैं, बीजेपी ए टीम है."

सवाल: ये एक मैसेजिंग है कि केरलम और तमिलनाडु बीजेपी के लिए चैलेंज हैं कि साउथ बैस्टियन को ब्रीच नहीं कर पाएंगे? क्या इस बार तमिलनाडु में भी चेंज होगा?

Advertisement

अमित शाह: देखिए, हर चुनाव को अलग नजरिए से देखना चाहिए. हमारा मत समर्थन, मत प्रतिशत दोनों राज्यों में लगातार बढ़ रहा है. यह बताता है कि हम अपनी उपस्थिति को मजबूती से दर्ज करें.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "2014 से लगातार हमारे वोटिंग पर्सेंट में बढ़ोतरी हो रही है. लोकल बॉडी में भी अच्छी परफॉर्मेंस रही. केरलम की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ रही है. हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बारिश के बाद भी इतने लोग रोड शो के लिए आए, यह बीजेपी के लिए बहुत अच्छा संकेत है."

उन्होंने आगे कहा कि हम आस्था, विकास और सुरक्षा तीन पिलर पर हमारा कैंपेन आधारित है. हम केरलम का एजेंडा लेकर चल रहा हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि हमें केरलम की जनता जरूर सपोर्ट करेगी.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: केरल की IT प्रोफेशनल का 4 दिन बाद जंगल से रेस्क्यू, ट्रेकिंग के दौरान हुई थीं लापता

'कांग्रेस की बीमार मानसिकता...'

पिछले दिनों कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि केरलम के लोग गुजरातियों के जैसे साक्षर नहीं हैं. इससे जुड़े सवाल पर अमित शाह ने कहा, "मैं खड़गे साहब को क्या कह सकता हूं. गुजरात ने विक्रम सारा भाई, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, मोरारजी देसाई और नरेंद्र मोदी को दिया है. अगर वो गुजरात को साक्षर नहीं मानते हैं, तो यह कांग्रेस की बीमार मानसिकता का प्रतीक है. मैं आज जनसभा में जरूर इस पर प्रतिक्रिया दूंगा. उन्होंने पूरे गुजरात का अपमान किया है."

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: अक्षिता नंद गोपाल)
Live TV

Advertisement
Advertisement