AIADMK
TVK
DMK
NTK
नोटा
NOTA
TMTHK
PMK
Oupalam Vidhan Sabha Results Live: पुदुचेरी के औपलम विधानसभा क्षेत्र में AIADMK का दबदबा, TVK को हराया
Puducherry Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Oupalam Election Results 2026 Live: औपलम सीट पर कौन है सबसे आगे?
Oupalam Election Results Live: औपलम सीट पर कड़ा मुकाबला जारी, टॉप 2 उम्मीदवारों में वोटों का अंतर बस 1026!
Oupalam Election Result 2026 Live: औपलम विधानसभा सीट का जानना है रिजल्ट? यहां कीजिए चेक
Puducherry Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
औपलम निर्वाचन क्षेत्र (संख्या 15), पुडुचेरी का एक केंद्रीय तटीय क्षेत्र है. यहां पुराने ऐतिहासिक मोहल्ले और मछुआरों की बस्तियां साथ-साथ मिलती हैं. समुद्र के पास होने और पारंपरिक टाउन एरिया के कारण इसकी एक अलग सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान बनती है, जो शहर के बाकी हिस्सों से इसे खास बनाती है.
यहां की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति की बात करें तो इस क्षेत्र में मछुआरे, व्यापारी और शहरी परिवार बड़ी संख्या में रहते हैं, और अलग-अलग समुदायों का अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है. राजनीति में यहां मुख्य रूप से ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच मुकाबला रहता है. चुनावी मुद्दों में तटीय विकास और लोगों के कल्याण से जुड़े विषय प्रमुख रहते हैं.
भौगोलिक दृष्टि से यह क्षेत्र समुद्र के किनारे स्थित है, जहां अच्छी शहरी सड़क कनेक्टिविटी है. यहां प्रोमेनेड (समुद्र किनारे का रास्ता) और बाजारों तक आसान पहुंच है. इलाका घनी आबादी वाला है और बंदरगाह से जुड़े क्षेत्र भी इसमें शामिल हैं.
इस क्षेत्र के प्रमुख स्थानों में मछुआरों की बस्तियां, बाजार की सड़कें, रिहायशी कॉलोनियां और हार्बर के आसपास के इलाके शामिल हैं.
मुख्य समस्याओं की बात करें तो यहां मछुआरों की आजीविका, बाढ़ और जल निकासी, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था, तथा आवास जैसी समस्याएं प्रमुख हैं.
मतदाताओं का रुझान (वोटर मूड) इस बात पर केंद्रित रहता है कि उनकी रोजी-रोटी और बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों. लोग तटीय सुरक्षा को मजबूत करने, घनी बस्तियों में कचरा प्रबंधन सुधारने और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग करते हैं. वहीं मछुआरे खासतौर पर अपनी आजीविका को टिकाऊ बनाने और उससे जुड़ी बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर जोर देते हैं.
A. Anbalagan
ADMK
Santhosh Kumar
MNM
V. Devipriya
NTK
Nota
NOTA
Jayakumar
BSP
P.m.baskar
AMMKMNKZ
Samiyar @ Vijayakumar Baste
IND
Mohamed Saleem
IND
V. Sasikumar
DMDK
K. Reyaz Ahamed
IND
M. Killivalavan
IJK
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Puducherry Election Results 2026 Winning Candidates List: मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने जिन दो सीटों थट्टांचावडी और मंगलम से चुनाव लड़ा, दोनों पर जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के अनुसार उनकी पार्टी AINRC ने कुल 11 सीटें जीतीं और एक पर बढ़त बनाई हुई थी.
Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल में जहां बीजेपी ने टीएमसी को पटखनी दे दी, तो वहीं असम में जीत की हैट्रिक लगाई. तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके को सत्ता से उखाड़ फेंका, केरल में कांग्रेस ने 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया और लेफ्ट को हराकर जीत दर्ज की.
Tamil Nadu, Puducherry Election Results 2026 : पुडुचेरी के फाइनल नतीजे आ चुके हैं, जहां एनडीए ने 18 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है. वहीं, तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है.
बीजेपी की बड़ी चुनावी जीत के बाद दिल्ली मुख्यालय में जश्न के दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. बंगाली पहनावे में पहुंचे मोदी ने नितिन नवीन को माला पहनाकर सम्मानित किया और जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. इस खास पल ने संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के सम्मान को उजागर किया, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया.
बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी-एनडीए की जीत को पीएम मोदी ने जनता के भरोसे और सुशासन की जीत बताया. उन्होंने बंगाल के लिए 'बदला नहीं, बदलाव' का संदेश दिया और सभी दलों से राज्य को राजनीतिक हिंसा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की.
आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आए हैं. मुकाबला 3-2 का रहा है. बंगाल, असम में बीजेपी ने अकेले मैदान मार लिया है. पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की जीत हुई है. केरल में कांग्रेस गठबंधन जीता है, तमिलनाडु में टीवीके के रूप में नये सितारे का उदय हुआ है. अब कांग्रेस उसके साथ शामिल होने की कोशिश में है. लेकिन हम आज बात बंगाल की करेंगे. बंगाल की जीत के साथ ही आज हिंदुस्तान की 78 फीसदी आबादी और 72 फीसदी जमीन पर बीजेपी का राज चल रहा है. क्योंकि बिहार से बहकर गंगाजी बंगाल में पहुंच गई. और बंगाल में कमल खिल गया. बीजेपी बंगाल जीत गई.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे लगातार आ रहे हैं. अब तक के नतीजों के हिसाब से पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन हो गया है. बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी TMC को हरा दिया है. इस हार के साथ ममता बनर्जी का चौथी बार सीएम बनने का सपना ध्वस्त हो गया है. वहीं तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर हुआ है. पहली बार चुनावी जंग में उतरी सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK के तमिलनाडु में अपना परचम लहरा दिया है. TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं DMK तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. वहीं असम में हेमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी ने जीत का हैट्रिक लगा दी है. वहीं केरल से कांग्रेस के लिए राहत की खबर आई है. लेफ्ट के आखिरी किले को ढहाकर यहां UDF की सरकार बनती दिख रही है. वहीं पुदुचेरी में एक बार फिर NDA की सरकार बन रही है.
5 राज्यों के चुनावी नतीजे साफ हो गए हैं. पहली बार बंगाल बीजेपी की झोली में आ गई है. तो तमिलनाडु में अभिनेता बीजेपी ने कमाल कर दिया. 2 साल पहले पार्टी बनाई और अब तमिलनाडु के थलपति बन गए. 10 साल में बीजेपी बंगाल में फर्श से अर्श पर आ गई है. 2016 में बीजेपी के पास सिर्फ 3 सीटें थीं. और अब बीजेपी ने बंपर वोटों के साथ जीत हासिल की है.