BJP
DMK
IND
TVK
NTK
नोटा
NOTA
IND
IND
DMMK
IND
Neravy-T.R.Pattinam Election Results 2026 Live: नेरवी टी आर पट्टिनम विधानसभा सीट पर BJP ने फहराया जीत का परचम, जानें विजयी उम्मीदवार Tksm Meenatchisundaram को मिली कितनी बड़ी जीत
Neravy-T.R.Pattinam Vidhan Sabha Result Live: M. Nagathiyagarajan पिछड़े, Tksm Meenatchisundaram से 2018 वोट पीछे
Puducherry Election Results 2026 Live: पुदुचेरी चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Neravy-T.R.Pattinam Chunav Results 2026 Live: नेरवी टी आर पट्टिनम विधानसभा सीट पर यह क्या हो गया!
Puducherry Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Neravy-T.R.Pattinam Election Results 2026 Live: नेरवी टी आर पट्टिनम सीट पर कौन है सबसे आगे?
नेरावी टी आर पट्टिनम निर्वाचन क्षेत्र (संख्या 30) कराईकल का एक महत्वपूर्ण ग्रामीण-तटीय इलाका है. यह क्षेत्र उपजाऊ डेल्टा का हिस्सा होने के कारण कृषि के लिए अनुकूल माना जाता है. लेकिन तटीय स्थिति इसकी चुनौतियों को भी बढ़ा देती है. चक्रवात, समुद्री तूफान और तट का कटाव यहां के लोगों के लिए लगातार चिंता का विषय बने रहते हैं. ऐसे में विकास के साथ-साथ आपदा प्रबंधन भी इस क्षेत्र की राजनीति का अहम हिस्सा बन जाता है.यहां के लोगों की आजीविका मुख्य रूप से मछली पकड़ने और खेती पर निर्भर करती है.
सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से यह इलाका पूरी तरह ग्रामीण-तटीय चरित्र का है, जहां मछुआरों, किसानों और ग्रामीण मजदूरों की मजबूत भागीदारी देखने को मिलती है. यहां चुनावी रणनीतियां जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर तैयार की जाती हैं, जिसे ग्रासरूट्स मोबिलाइजेशन कहा जाता है. यही कारण है कि स्थानीय मुद्दे यहां चुनावी बहस के केंद्र में रहते हैं.
भौगोलिक रूप से यह क्षेत्र कराईकल के तटीय हिस्से में फैला हुआ है, जिसमें नेरावी कस्बा, आसपास के तटीय गांव और कृषि प्रधान इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आवश्यकताएं अलग-अलग होते हुए भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं.
यहां के प्रमुख मुद्दों में मछुआरों के लिए सुरक्षित बंदरगाह और आधुनिक सुविधाएं, किसानों के लिए बेहतर सिंचाई व्यवस्था, और आपदा के समय त्वरित राहत और सुरक्षा शामिल हैं. इसके अलावा सड़क, बिजली, आवास और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास भी मतदाताओं की प्राथमिकताओं में शामिल है.
नेरावी टी आर पट्टिनम एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है, जहां विकास, आजीविका और आपदा प्रबंधन एक साथ जुड़कर राजनीतिक दिशा तय करते हैं. यही मिश्रण इस क्षेत्र को चुनावी दृष्टि से खास बनाता है.
V.m.c.s.manoharen
BJP
Geetha Anandan
IND
A Mohamed Yousuf
NTK
Nota
NOTA
S.sridhar
IND
V. M. C. S Rajaganapathy
IND
A.arulraju
DMDK
Baladhandayudhabani.c
AMMKMNKZ
S.sellamuthu
IJK
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Puducherry Election Results 2026 Winning Candidates List: मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने जिन दो सीटों थट्टांचावडी और मंगलम से चुनाव लड़ा, दोनों पर जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के अनुसार उनकी पार्टी AINRC ने कुल 11 सीटें जीतीं और एक पर बढ़त बनाई हुई थी.
Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल में जहां बीजेपी ने टीएमसी को पटखनी दे दी, तो वहीं असम में जीत की हैट्रिक लगाई. तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके को सत्ता से उखाड़ फेंका, केरल में कांग्रेस ने 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया और लेफ्ट को हराकर जीत दर्ज की.
Tamil Nadu, Puducherry Election Results 2026 : पुडुचेरी के फाइनल नतीजे आ चुके हैं, जहां एनडीए ने 18 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है. वहीं, तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है.
बीजेपी की बड़ी चुनावी जीत के बाद दिल्ली मुख्यालय में जश्न के दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. बंगाली पहनावे में पहुंचे मोदी ने नितिन नवीन को माला पहनाकर सम्मानित किया और जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. इस खास पल ने संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के सम्मान को उजागर किया, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया.
बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी-एनडीए की जीत को पीएम मोदी ने जनता के भरोसे और सुशासन की जीत बताया. उन्होंने बंगाल के लिए 'बदला नहीं, बदलाव' का संदेश दिया और सभी दलों से राज्य को राजनीतिक हिंसा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की.
आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आए हैं. मुकाबला 3-2 का रहा है. बंगाल, असम में बीजेपी ने अकेले मैदान मार लिया है. पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की जीत हुई है. केरल में कांग्रेस गठबंधन जीता है, तमिलनाडु में टीवीके के रूप में नये सितारे का उदय हुआ है. अब कांग्रेस उसके साथ शामिल होने की कोशिश में है. लेकिन हम आज बात बंगाल की करेंगे. बंगाल की जीत के साथ ही आज हिंदुस्तान की 78 फीसदी आबादी और 72 फीसदी जमीन पर बीजेपी का राज चल रहा है. क्योंकि बिहार से बहकर गंगाजी बंगाल में पहुंच गई. और बंगाल में कमल खिल गया. बीजेपी बंगाल जीत गई.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे लगातार आ रहे हैं. अब तक के नतीजों के हिसाब से पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन हो गया है. बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी TMC को हरा दिया है. इस हार के साथ ममता बनर्जी का चौथी बार सीएम बनने का सपना ध्वस्त हो गया है. वहीं तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर हुआ है. पहली बार चुनावी जंग में उतरी सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK के तमिलनाडु में अपना परचम लहरा दिया है. TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं DMK तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. वहीं असम में हेमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी ने जीत का हैट्रिक लगा दी है. वहीं केरल से कांग्रेस के लिए राहत की खबर आई है. लेफ्ट के आखिरी किले को ढहाकर यहां UDF की सरकार बनती दिख रही है. वहीं पुदुचेरी में एक बार फिर NDA की सरकार बन रही है.
5 राज्यों के चुनावी नतीजे साफ हो गए हैं. पहली बार बंगाल बीजेपी की झोली में आ गई है. तो तमिलनाडु में अभिनेता बीजेपी ने कमाल कर दिया. 2 साल पहले पार्टी बनाई और अब तमिलनाडु के थलपति बन गए. 10 साल में बीजेपी बंगाल में फर्श से अर्श पर आ गई है. 2016 में बीजेपी के पास सिर्फ 3 सीटें थीं. और अब बीजेपी ने बंपर वोटों के साथ जीत हासिल की है.