IND
AINRC
TVK
INC
NTK
नोटा
NOTA
IND
Nedungadu Vidhan Sabha Results Live: पुदुचेरी के नेदुंगाडु विधानसभा क्षेत्र में IND का दबदबा, AINRC को हराया
Nedungadu Chunav Results 2026 Live: नेदुंगाडु विधानसभा सीट पर यह क्या हो गया!
Puducherry Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Nedungadu Election Results 2026 Live: नेदुंगाडु सीट पर कौन है सबसे आगे?
Puducherry Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Nedungadu Election Result 2026 Live: नेदुंगाडु विधानसभा सीट का जानना है रिजल्ट? यहां कीजिए चेक
नेडुंगाडु, कराईकल क्षेत्र का एक पारंपरिक कावेरी डेल्टा वाला निर्वाचन क्षेत्र (क्रमांक 25) है. यहां की पूरी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती पर आधारित है. यहां की उपजाऊ जमीन और मजबूत नहर सिंचाई व्यवस्था किसानों और मजदूरों की रोजी-रोटी का आधार है. इस क्षेत्र पर एक तरफ पुडुचेरी की प्रशासनिक व्यवस्था का असर है, तो दूसरी तरफ पास के तमिलनाडु की राजनीतिक संस्कृति का भी प्रभाव देखने को मिलता है. इसी वजह से यहां AINRC, DMK और AIADMK जैसी बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होता है.
यह इलाका पूरी तरह कृषि प्रधान है और यहां के लोगों की जिंदगी खेती, खासकर धान की खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों के इर्द-गिर्द घूमती है. भौगोलिक रूप से यह कराईकल में स्थित है, जहां चारों ओर उपजाऊ धान के खेत फैले हुए हैं और नहरों का अच्छा नेटवर्क बना हुआ है, जिससे सिंचाई आसान होती है. नेडुंगाडु टाउन, आसपास के खेती वाले गांव और नहरों के किनारे के इलाके यहां के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं.
यहां के मुख्य मुद्दों में सिंचाई की स्थिरता, फसलों के लिए सरकारी सहायता, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं का सुधार शामिल है. किसान सबसे ज्यादा पानी की सही और लगातार उपलब्धता की मांग करते हैं, जबकि ग्रामीण परिवार सरकारी योजनाओं और कल्याण सुविधाओं पर ध्यान देते हैं. इस क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़ाव और उनकी समस्याओं को समझना ही चुनाव में जीत की कुंजी माना जाता है.
A. Marimuthu
INC
Dr. V. Vigneswaran
IND
V. Geetha
NTK
Nota
NOTA
Andoor Mathi
IND
A. Gnanasegaran
DMDK
T. Rajendiran
AMMKMNKZ
A. Arulprakash
BSP
T. Narasimhan
IND
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Puducherry Election Results 2026 Winning Candidates List: मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने जिन दो सीटों थट्टांचावडी और मंगलम से चुनाव लड़ा, दोनों पर जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के अनुसार उनकी पार्टी AINRC ने कुल 11 सीटें जीतीं और एक पर बढ़त बनाई हुई थी.
Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल में जहां बीजेपी ने टीएमसी को पटखनी दे दी, तो वहीं असम में जीत की हैट्रिक लगाई. तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके को सत्ता से उखाड़ फेंका, केरल में कांग्रेस ने 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया और लेफ्ट को हराकर जीत दर्ज की.
Tamil Nadu, Puducherry Election Results 2026 : पुडुचेरी के फाइनल नतीजे आ चुके हैं, जहां एनडीए ने 18 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है. वहीं, तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है.
बीजेपी की बड़ी चुनावी जीत के बाद दिल्ली मुख्यालय में जश्न के दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. बंगाली पहनावे में पहुंचे मोदी ने नितिन नवीन को माला पहनाकर सम्मानित किया और जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. इस खास पल ने संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के सम्मान को उजागर किया, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया.
बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी-एनडीए की जीत को पीएम मोदी ने जनता के भरोसे और सुशासन की जीत बताया. उन्होंने बंगाल के लिए 'बदला नहीं, बदलाव' का संदेश दिया और सभी दलों से राज्य को राजनीतिक हिंसा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की.
आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आए हैं. मुकाबला 3-2 का रहा है. बंगाल, असम में बीजेपी ने अकेले मैदान मार लिया है. पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की जीत हुई है. केरल में कांग्रेस गठबंधन जीता है, तमिलनाडु में टीवीके के रूप में नये सितारे का उदय हुआ है. अब कांग्रेस उसके साथ शामिल होने की कोशिश में है. लेकिन हम आज बात बंगाल की करेंगे. बंगाल की जीत के साथ ही आज हिंदुस्तान की 78 फीसदी आबादी और 72 फीसदी जमीन पर बीजेपी का राज चल रहा है. क्योंकि बिहार से बहकर गंगाजी बंगाल में पहुंच गई. और बंगाल में कमल खिल गया. बीजेपी बंगाल जीत गई.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे लगातार आ रहे हैं. अब तक के नतीजों के हिसाब से पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन हो गया है. बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी TMC को हरा दिया है. इस हार के साथ ममता बनर्जी का चौथी बार सीएम बनने का सपना ध्वस्त हो गया है. वहीं तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर हुआ है. पहली बार चुनावी जंग में उतरी सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK के तमिलनाडु में अपना परचम लहरा दिया है. TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं DMK तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. वहीं असम में हेमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी ने जीत का हैट्रिक लगा दी है. वहीं केरल से कांग्रेस के लिए राहत की खबर आई है. लेफ्ट के आखिरी किले को ढहाकर यहां UDF की सरकार बनती दिख रही है. वहीं पुदुचेरी में एक बार फिर NDA की सरकार बन रही है.
5 राज्यों के चुनावी नतीजे साफ हो गए हैं. पहली बार बंगाल बीजेपी की झोली में आ गई है. तो तमिलनाडु में अभिनेता बीजेपी ने कमाल कर दिया. 2 साल पहले पार्टी बनाई और अब तमिलनाडु के थलपति बन गए. 10 साल में बीजेपी बंगाल में फर्श से अर्श पर आ गई है. 2016 में बीजेपी के पास सिर्फ 3 सीटें थीं. और अब बीजेपी ने बंपर वोटों के साथ जीत हासिल की है.