scorecardresearch
 

नर्सरी एडमिशन: अब 31 जनवरी तक भर सकेंगे फॉर्म

दिल्‍ली में नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है. दिल्‍ली सरकार ने एडमिशन शेड्यूल में बदलाव किया है. जानिए क्‍या है नया बदलाव...

Advertisement
X
नर्सरी एडमिशन
नर्सरी एडमिशन

दिल्‍ली के प्राइवेट स्‍कूलों में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया पर दिल्‍ली सरकार की पूरी नजर है. इस बार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही एडमिशन हो रहे हैं.

अब दिल्‍ली सरकार ने इस शेड्यूल में एक बदलाव किया है. पहले जहां दिल्‍ली के प्राइवेट स्‍कूलों में 23 जनवरी तक ही फॉर्म भरे जा सकते थे, वहीं अब ये 31 जनवरी तक जमा कराए जा सकेंगे. सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए ये कदम उठाया है.

सरकार ने जो नया सर्कुलर जारी किया है, उसमें बताया गया है कि 31 जनवरी तक जितने भी बच्‍चे किसी स्‍कूल में एडमिशन के लिए एप्‍लाई करेंगे, स्‍कूल को उन सभी की जानकारी 10 फरवरी तक ऑनलाइन करनी होगी. फिर अगले 10 दिन में यानी 20 फरवरी तक प्‍वाइंट सिस्‍टम के अनुसार बच्‍चे को जो प्‍वाइंट मिले हैं, उन्‍हें वेबसाइट पर अपलोड करना होगा.

Advertisement


इसके बाद 28 फरवरी को पहली लिस्‍ट जारी होगी. इसके साथ ही वेटिंग लिस्‍ट भी अपलोड की जाएगी. दूसरी लिस्‍ट और वेटिंग लिस्‍ट 15 मार्च को जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. तीसरी सूची 31 मार्च को आएगी.

Advertisement
Advertisement