scorecardresearch
 

दिल्ली यूनिवर्सिटी का एग्जाम का फाइनल शेड्यूल जारी, अब रविवार को भी होंगे पेपर

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. नए शेड्यूल के मुताबिक कुछ परीक्षाएं रविवार को भी आयोजित होंगी. यूनिवर्सिटी ने यह बदलाव छठे और आठवें सेमेस्टर के छात्रों को जल्दी परीक्षा खत्म कराने के लिए किया है, ताकि वे नौकरी, इंटरव्यू और अन्य परीक्षाओं में शामिल हो सकें.

Advertisement
X
डीयू में इस साल पहली बार NEP 2020 के तहत आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होंगी (Photo - ITG)
डीयू में इस साल पहली बार NEP 2020 के तहत आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होंगी (Photo - ITG)

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक (UG) परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. संशोधित डेटशीट के अनुसार, इस बार कुछ पेपर रविवार को भी होंगे. डेटशीट को लेकर छात्रों की शिकायतों और कन्फ्यूजन के बाद यूनिवर्सिटी ने शेड्यूल में बदलाव किया है.

डीयू अधिकारियों का कहना है कि ये बदलाव खास तौर पर छठे और आठवें सेमेस्टर के छात्रों को ध्यान में रखकर किए गए हैं, ताकि वे अपनी परीक्षाएं जल्दी खत्म कर सकें और नौकरी, इंटरव्यू या दूसरी परीक्षाओं में शामिल हो सकें. यह पहली बार है जब दिल्ली यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू किए गए चौथे वर्ष के पाठ्यक्रम के बाद आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करेगा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डीयू के परीक्षा नियंत्रक गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि पहले परीक्षाएं 16 मई से शुरू होकर 19 जून तक चलने वाली थीं. लेकिन अब नया शेड्यूल बनाया गया है. इसके तहत 16 मई से अगले 14 दिनों तक छठे और आठवें सेमेस्टर के एग्जाम एक दिन छोड़कर होंगे. इसी वजह से कुछ पेपर रविवार को भी रखे गए हैं. इसके बाद दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं चलेंगी और सभी इवन सेमेस्टर के एग्जाम 14 जून तक खत्म हो जाएंगे.

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, यह व्यवस्था इसलिए भी जरूरी थी क्योंकि छठे और आठवें सेमेस्टर के कई छात्रों के बैकलॉग पेपर भी हैं, जिन्हें समायोजित करना था. टुटेजा ने स्पष्ट किया कि डेटशीट में किए गए बदलाव केवल NEP के तहत पढ़ रहे छात्रों के लिए हैं. चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) और लर्निंग आउटकम बेस्ड करिकुलम फ्रेमवर्क (LOCF) के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

रविवार को परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रिया है. कुछ छात्र इसे जल्दी एग्जाम खत्म करने के लिए अच्छा बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि लगातार परीक्षा होने से दबाव बढ़ेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement