यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज साल 2026 की इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित करने जा रहा है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नतीजे आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे. इस साल 12वीं की परीक्षा में लगभग 24.79 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो अब बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं.
बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया है. परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी और कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक पूरी कर ली गई थी. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे.
aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे रिजल्ट
हर साल की तरह इस साल भी aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र DigiLocker (results.digilocker.gov.in), Umang ऐप और SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं. पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड आज टॉपर्स की लिस्ट और जिलेवार प्रदर्शन के आंकड़े भी साझा करेगा.
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि रिजल्ट आते ही टॉपर्स के घर जाकर उन्हें बधाई दी जाए. मेधावियों को नकद पुरस्कार, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा रिजल्ट के साथ संभव है.
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए बोर्ड कल यानी 24 अप्रैल से ही स्क्रूटनी की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है. इसके लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट पर फीस जमा करनी होगी.
सचिव भगवती सिंह रिजल्ट की सीडी (CD) और बुकलेट मीडिया के साथ साझा करेंगे. इसमें रिजल्ट का पूरा सांख्यिकीय डेटा (Statistical Data) होगा, छात्र जिससे रिजल्ट का पूरा गणित समझ सकेंगे.
प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय के सभागार में मंच सज चुका है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ठीक शाम 4 बजे रिजल्ट का डेटा 'अनलॉक' करेंगे. इसी के साथ इंटरमीडिएट के 24.79 लाख छात्रों का रिजल्ट लाइव हो जाएगा.
अगर आज रिजल्ट आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता, तो निराश न हों. बोर्ड उन छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई में करेगा जो एक या दो विषयों में फेल होंगे. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है.
अक्सर देखा गया है कि साइंस स्ट्रीम के छात्र टॉपर्स की लिस्ट में ज्यादा होते हैं, लेकिन आर्ट्स के छात्र भी अब 95%+ स्कोर कर कड़ी टक्कर दे रहे हैं. शाम 4 बजे यह साफ हो जाएगा कि इस साल किस स्ट्रीम ने बाजी मारी है और किस विषय में छात्रों ने सबसे ज्यादा अंक बटोरे हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब सिर्फ दो घंटे बचे हैं. लाखों छात्रो और उनके अभिभावकों की धड़कनें तेज हो रही हैं. आपके लिए इस बार रिजल्ट चेक करने के लिए डिजिलॉकर का माध्यम भी है जहां से आप सीधे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
छात्र अक्सर पूछते हैं कि रिजल्ट शाम को ही क्यों आता है? बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, सुबह के वक्त डेटा अपलोडिंग और सर्वर टेस्टिंग का काम चलता है ताकि शाम को भारी ट्रैफिक के दौरान वेबसाइट क्रैश होने का खतरा न्यूनतम रहे.
आज शाम छात्र जो मार्कशीट डाउनलोड करेंगे, वह 'प्रोविजनल' होगी. इसका उपयोग कॉलेज एडमिशन और अन्य फॉर्म भरने के लिए किया जा सकता है. ओरिजिनल मार्कशीट आपको आपके स्कूल से रिजल्ट के 10-15 दिनों बाद मिलेगी, जिस पर स्कूल के प्रधानाचार्य की मुहर होगी.
इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन में भी रिकॉर्ड बनाया है. 1.53 लाख से अधिक परीक्षकों ने महज 12 दिनों में करोड़ों कॉपियां जांची हैं. इसी फुर्ती की वजह से रिजल्ट पिछले साल की तुलना में दो दिन पहले ही जारी किया जा रहा है. 4 बजे यह मेहनत अंकों के रूप में स्क्रीन पर होगी.
सूत्रों के मुताबिक, इस साल भी राज्य स्तर के टॉपर्स को नकद इनाम, लैपटॉप और उनके नाम पर गांव में पक्की सड़क बनाने जैसे सम्मान दिए जा सकते हैं. जिला स्तर के मेधावियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा आज शाम रिजल्ट के साथ संभव है.
पिछले सालों के ट्रेंड्स बताते हैं कि 12वीं में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से कहीं बेहतर रहा है. 2025 में छात्राओं का पास प्रतिशत करीब 88% था. आज दोपहर की चर्चाओं में यही सवाल है कि क्या इस साल भी लड़कियां टॉप-10 की लिस्ट में अपना दबदबा बनाए रखेंगी?
रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करेंगे, जिससे आधिकारिक साइट पर लोड बढ़ सकता है. छात्र वैकल्पिक तौर पर upresults.nic.in और aajtak.in जैसे पोर्टल्स पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इन लिंक्स को अभी अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें.
हर साल की तरह इस साल भी aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद् के मुख्यालय में रिजल्ट घोषणा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. दोपहर 2 बजे के बाद से ही वरिष्ठ अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ठीक शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लैपटॉप खोलेंगे और रिजल्ट का लिंक एक्टिव करेंगे.
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने का डर खत्म! 'aajtak.in' पर एक क्लिक में देखें अपना स्कोरकार्ड, यहां हैं लिंक
रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और सेंटर कोड की जरूरत होगी. ऐन वक्त पर हड़बड़ी से बचने के लिए इसे अभी से अपने पास रख लें. 4 बजते ही लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा.
भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव स्ट्रीम होगा. छात्र ऐप के 'All Services' सेक्शन में जाकर 'State Board' सर्च करें. यहां अपना विवरण डालकर आप बिना किसी तकनीकी अड़चन के अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. अगर प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, तो दोनों के अंकों को मिलाकर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026 Tomorrow: वेबसाइट क्रैश हो तो घबराएं नहीं! DigiLocker, Umang और SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल रहेंगे, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. यूपी बोर्ड जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री (कम्पार्टमेंट) परीक्षा आयोजित करेगा. इसका फॉर्म रिजल्ट के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है, तो बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी के तहत उसे पास किया जा सकता है. हालांकि, यह केवल सीमित अंकों के अंतर पर ही लागू होता है. पूरी जानकारी आज प्रेस ब्रीफिंग में दी जाएगी.
अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें: UP12 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें. आपका विषयवार रिजल्ट तुरंत आपके इनबॉक्स में आ जाएगा. यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए काफी मददगार है.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th Result 2026 Live: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटे में...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि बोर्ड के मेधावी छात्रों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. आज रिजल्ट के साथ ही टॉप-10 मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. प्रयागराज मुख्यालय पर इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
बोर्ड ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस साल मार्कशीट में डिजिटल QR कोड जोड़ा है. छात्र इसे स्कैन करके अपनी जानकारी सत्यापित कर सकते हैं. यह तकनीक पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस बार विशेष रूप से लागू की गई है.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th Topper: कौन है यूपी बोर्ड की वो टॉपर, नहीं टूट पा रहा जिसका रिकॉर्ड, IAS बनना है सपना
वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र DigiLocker का सहारा लें. ऐप में जाकर 'UP State Board' चुनें और अपना रोल नंबर दर्ज करें. यहां से आप अपनी डिजिटल साइन की गई मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होगी.
UPMSP आज शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in और upresults.nic.in सबसे सुरक्षित विकल्प हैं. बोर्ड सचिव खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे.