scorecardresearch
 
Advertisement

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2026 Date Live: 52 लाख छात्रों की धड़कनें तेज, जल्द आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 09 अप्रैल 2026, 4:03 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा कर लिया है. अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल के बाद क‍िसी भी द‍िन रिजल्ट जारी हो सकता है, जानें लेटेस्ट अपडेट...

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के करीब 52 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 1 अप्रैल तक संपन्न हो चुकी है. अब बोर्ड छात्रों के अंकों को वेबसाइट पर अपलोड करने और टॉपर्स की लिस्ट तैयार करने में जुटा है.

संभावना जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड 15 अप्रैल के बाद कभी भी रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है. पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो मूल्यांकन खत्म होने के 20 से 25 दिनों के भीतर नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं. ऐसे में 20 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट आने की सबसे ज्यादा उम्मीद है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे.

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है, जो नंबर बढ़ाने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं. रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.

4:03 PM (एक मिनट पहले)

UP Board Result 2026: ओएमआर शीट का डेटा हुआ स्कैन

Posted by :- Mansi Mishra

प्रयागराज मुख्यालय में ओएमआर शीट की स्कैनिंग और डेटा एंट्री का काम 80% से ज्यादा पूरा हो चुका है. अब केवल थ्योरी के नंबरों का मिलान अंतिम स्टेज पर है.
 

3:40 PM (24 मिनट पहले)

UP Board Result Live: पास होने के लिए हर विषय में 33% अंक जरूरी

Posted by :- Mansi Mishra

छात्रों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. एक या दो विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट का मौका मिलेगा.

3:06 PM (58 मिनट पहले)

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: पिछले साल 25 अप्रैल को आया था रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

साल 2025 में बोर्ड ने 25 अप्रैल को नतीजे जारी किए थे. इस साल भी बोर्ड इसी समय सीमा के भीतर रिजल्ट देने की तैयारी में है ताकि नया सत्र समय पर शुरू हो.

1:35 PM (2 घंटे पहले)

UPMSP UP Board 10th 12th Result: साइबर ठगों के झांसे में न आएं छात्र

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड ने अलर्ट जारी किया है कि कुछ लोग नंबर बढ़ाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि अंकों में बदलाव की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, फर्जी कॉल से बचें.

Advertisement
1:05 PM (2 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट घोषित होने पर छात्र upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे. भारी ट्रैफिक को देखते हुए डिजिलॉकर का विकल्प भी खुला रहेगा.

1:03 PM (3 घंटे पहले)

UP Board Class 10th Result: कॉपियों की चेकिंग का काम 4 अप्रैल को हुआ पूरा

Posted by :- Mansi Mishra

यूपी के 254 केंद्रों पर करीब 1.53 लाख शिक्षकों ने 2.75 करोड़ कॉपियों की जांच पूरी की है. अब डेटा फीडिंग और ओएमआर स्कैनिंग का काम निजी एजेंसियों को सौंपा गया है.

1:03 PM (3 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: 52 लाख से ज्यादा छात्रों की किस्मत का फैसला

Posted by :- Mansi Mishra

इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 52,25,321 छात्र पंजीकृत थे. इनमें से लगभग 4.8 लाख छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जिनका डेटा अलग किया जा रहा है.
 

1:02 PM (3 घंटे पहले)

UP Board Result Live: टॉपर्स वेरिफिकेशन का काम शुरू

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन करता है. यह प्रक्रिया प्रयागराज मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में शुरू होने वाली है.

1:01 PM (3 घंटे पहले)

UP Board Result: 20 अप्रैल के बाद कभी भी आ सकती है तारीख

Posted by :- Mansi Mishra

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में 20-25 दिन लगते हैं. ऐसे में 20 अप्रैल के बाद तारीखों का ऐलान मुमकिन है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
 

Advertisement
Advertisement