कल 23 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है. माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि साल 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा का परिणाम कल यानी 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है.
प्रयागराज मुख्यालय से होगी घोषणा
परिषद द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् के मुख्यालय, प्रयागराज से की जाएगी. पिछले साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कर नतीजे घोषित करने की तैयारी की है. हाईस्कूल के लगभग 27.5 लाख और इण्टरमीडिएट के 24.7 लाख छात्र कल अपना भाग्य देख सकेंगे.
इन वेबसाइट्स पर देखें अपना परिणाम
छात्र अपना परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं. बोर्ड ने भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए छात्रों को निम्नलिखित लिंक्स का उपयोग करने की सलाह दी है:
www.upmsp.edu.in
https://results.digilocker.gov.in/
एडमिट कार्ड तैयार रखें छात्र
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी. इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों को रिजल्ट पोर्टल पर अपना स्कूल कोड भी दर्ज करना पड़ सकता है, इसलिए अपना एडमिट कार्ड अभी से संभाल कर रख लें.
चूंकि कल शाम 4 बजे नतीजे आएंगे, इसलिए छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड (12वीं के लिए) अभी से पास रख लें. सर्वर पर ट्रैफिक बढ़ने की स्थिति में 'उमंग' (UMANG) ऐप भी एक बेहतर विकल्प साबित होगा.
वेबसाइट पर लोड बढ़ने की स्थिति में छात्र DigiLocker का उपयोग करें. सचिव के अनुसार, डिजिलॉकर पर रिजल्ट का लिंक सक्रिय कर दिया गया है. छात्र अपनी 'APAAR ID' या रोल नंबर के जरिए मार्कशीट सीधे डाउनलोड कर पाएंगे.
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट की घोषणा दोपहर के बजाय शाम 4 बजे होगी. छात्र अपना स्कोरकार्ड upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर देख सकेंगे. बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है. साल 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा का परिणाम कल, 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे प्रयागराज मुख्यालय से घोषित किया जाएगा. 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार अब बस कुछ घंटों का बचा है.

हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्रों से आ रही खबरों की मानें तो इस बार भी छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रह सकता है. 2025 में भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी थी.
मार्कशीट में धोखाधड़ी रोकने के लिए बोर्ड ने इस साल 16 सुरक्षा लेयर जोड़ी हैं. इसमें छात्र की फोटो और क्यूआर कोड (QR Code) के साथ कई गुप्त फीचर्स होंगे, जिन्हें आसानी से कॉपी नहीं किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: JEE Mains में 99 परसेंटाइल और 25 लाख का खर्च, फिर भी नहीं मिलेगा IIT? ये कैसा सिस्टम जो पेरेंट्स को तोड़ रहा
रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड अपनी पुरानी परंपरा निभा रहा है. संभावित टॉपर्स की कॉपियों की दोबारा जांच (Re-evaluation) जिलेवार विशेषज्ञों से कराई जा रही है, ताकि मेरिट लिस्ट में कोई त्रुटि न रहे.
यह भी पढ़ें: क्या इस हफ्ते कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? ऐसे करें चेक
यूपी बोर्ड (UPMSP) के 55 लाख छात्रों की धड़कनें तेज हैं. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के ट्रेंड के मुताबिक, बोर्ड 25 अप्रैल, 2026 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है. सचिव कार्यालय में रिजल्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: महाकुंभ के बीच प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूल बंद, UP बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी की गई एडवाइजरी
डिजिटल इंडिया पहल के तहत छात्र उमंग (UMANG) ऐप पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं. ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें, अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें और 'UP Board' सर्च करें. यहां अपना रोल नंबर डालकर आप सीधे अपना स्कोरकार्ड मोबाइल स्क्रीन पर देख पाएंगे.
रिजल्ट के समय भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश हो सकती है. छात्र इन तीनों लिंक्स को नोट कर लें:
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.upmsp.edu.in
सोशल मीडिया पर रिजल्ट की तारीख को लेकर कई फर्जी नोटिस वायरल हो रहे हैं. बोर्ड ने छात्रों को आगाह किया है कि वे केवल upmsp.edu.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें. आधिकारिक नोटिस आते ही मुख्यमंत्री या माध्यमिक शिक्षा मंत्री ट्विटर (X) के जरिए इसकी सूचना देंगे.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को बुकमार्क कर लें. जैसे ही यूपीएमएसपी (UPMSP) की ओर से कोई आधिकारिक सूचना आएगी, हम सबसे पहले आपको अपडेट देंगे. अपना रोल नंबर और जिला कोड अभी से डायरी में नोट कर लें ताकि रिजल्ट देखने में देरी न हो.
2025 में यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे नतीजे जारी किए थे. 2024 में यह रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था. इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि 2026 के नतीजे भी 25 से 28 अप्रैल के बीच ही घोषित किए जाएंगे. बोर्ड इस बार नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है.
यूपी बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) आयोजित करेगा, जिससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा.
कक्षा 12वीं के छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर के साथ अपने स्कूल कोड की भी जरूरत पड़ेगी. यह कोड आपके एडमिट कार्ड पर अंकित होता है. रिजल्ट घोषित होते ही शिक्षा मंत्री या बोर्ड सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेंगे.
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन समय से पहले पूरा कर लिया गया है. अब अंकों को ऑनलाइन सर्वर पर फीड किया जा रहा है. 27 लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य का फैसला अब अंतिम चरण में है. किसी भी वक्त रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो सकता है.
रिजल्ट के समय लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर आते हैं, जिससे सर्वर डाउन हो सकता है. ऐसे में छात्र upresults.nic.in के अलावा results.upmsp.edu.in का इस्तेमाल करें. इसके अलावा एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना स्कोर जानने की सुविधा बोर्ड की ओर से दी जा सकती है.
यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) सेवा को सक्रिय कर दिया है. जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए डिजिलॉकर पर लॉग इन करके अपनी डिजिटल साइन वाली मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे. यह मार्कशीट आगे की पढ़ाई और एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होगी.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर सरगर्मी तेज है. सूत्रों के अनुसार, बोर्ड 25 अप्रैल तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर सकता है. छात्र अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें. रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक हमारी वेबसाइट और बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा.