गोविन्द गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी (GGTU) बांसवारा की ओर से आयोजित बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट्स bstcggtu2018.com और bstc2018.com पर जाकर चेक कर सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जालोर के जयराम ने 594 में से 515 अंक लाकर टॉप किया है. दूसरा स्थान पूजा गौर को मिला है. सुरेश कुमार ने संस्कृत में टॉप किया है और दूसरा स्थान प्रिया चौधरी ने हासिल किया है.
बता दें, इस साल 5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने BSTC की परीक्षा दी थी. ये परीक्षा 1 हजार से ज्यादा परीक्षा केद्रों पर आयोजित की गई थी.
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स bstcggtu2018.com पर जाएं.
- उसके बाद "BSTC-2018 Result" लिंक पर क्लिक करें.
- फिर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी अपलोड करें.
- उसके बाद अपने नतीजे देख लें और उसे प्रिंट कर लें.
बता दें, बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) के लिए परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी. बीएसटीसी एंट्रेस रिजल्ट में हासिल रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स में एडमिशन दिया जाता है. हर साल गोविन्द गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी (GGTU) इस परीक्षा का आयोजन करवाता है.