केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है. पहले तो उम्मीद जताई जा रही थी कि आज ही रिजल्ट का ऐलान हो सकता है लेकिन इसके लिए कोई ऑफिशियल सोर्स नहीं था. आने वाले दिनों में बोर्ड कभी भी परिणाम जारी कर सकता है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा वे डिजीलॉकर पोर्टल www. digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं. इसे लेकर डिजीलॉकर ने एक अपडेट दिया है जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही रिजल्ट आ सकता है.
डिजीलॉकर पर आए अपडेट पर दावा किया जा रहा है कि CBSE 10वीं बोर्ड के नतीजे जल्द आने वाला है. ऐसे में जिन छात्रों का APAAR ID CBSE के रिकॉर्ड्स में पहले से वे छात्र डिजीलॉकर पर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें डिजीलॉकर पर लॉग इन करना होगा.
कैसे डिजीलॉकर पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
पहले तो जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है वे इस तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं-
क्यों है डिजीलॉकर बेस्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एक साथ CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते हैं जिससे वेबसाइट स्लो हो जाती है. डिजिलॉकर भारत सरकार का एक सेफ क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है.
UMANG App से भी चेक कर सकते हैं