बिहार की राजधानी पटना में दारोगा बहाली प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है. जेपी गोलम्बर रोड पर बड़ी संख्या में दारोगा अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों की मांग है कि दरोगा बहाली की मेन्स परीक्षा का कैंसिलेशन फैसला वापस लिया जाए और जल्द से जल्द फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित की जाएं. इस दौरान पटना की सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस व अभ्यर्थियों के बीच आमना-सामना देखा जा रहा है.