scorecardresearch
 

UPSC Main 2021: यूपीएससी CSE मेंस एग्जाम सात जनवरी को, DAF लिंक एक्ट‍िव

UPSC Main 2021: नोटिस के अनुसार, यूपीएससी उम्मीदवारों को एक बार परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प बदलने की अनुमति दे रहा है. वो यूपीएससी सिविल सेवा 2021 मेन डीएएफ भरते समय बदलाव कर सकते हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो (Getty)
प्रतीकात्मक फोटो (Getty)

UPSC CSE DAF 2021 Form: यूपीएससी परीक्षा सात जनवरी को है. इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज 2021 मेन एग्जाम का डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (UPSC 2021 Main DAF) का लिंक आध‍िकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया है. 

प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी डीएएफ फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 1 दिसंबर, 2021 शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन डीएएफ भरना होगा. उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यूपीएससी मेन जनवरी 2022 परीक्षा के लिए डीएएफ नहीं भरने वालों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किए गए थे. 

UPSC सिविल सेवा 2021 में योग्य उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 7 जनवरी, 2021 से आयोजित की जाएगी. परीक्षा केवल अहमदाबाद, आइजोल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में आयोजित की जाएगी.

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2021 के लिए लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. आयोग (UPSC) ने इससे पहले 17 नवंबर को मेन एग्जाम के लिए सेंटर बदलने को लेकर भी जरूरी नोटिस जारी किया था. नोटिस के अनुसार, यूपीएससी उम्मीदवारों को एक बार परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प बदलने की अनुमति दे रहा है. वो यूपीएससी सिविल सेवा 2021 मेन डीएएफ भरते समय बदलाव कर सकते हैं. UPSC DAF 2021 फॉर्म के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से क्ल‍िक करके भर सकते हैं. भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 712 वैकेंसी भरी जाएंगी.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement