scorecardresearch
 

51 हजार जैमर्स, 88 हजार कर्मचारी, आधे घंटे पहले बंद हो जाएगी एंट्री... री-NEET के लिए ऐसी है तैयारी

री-नीट एग्जाम आज भारत के 551 शहरों में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए 5 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, विदेशों में 14 केंद्रों पर ये एग्जाम होना है. करीब 22 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं. लेकिन इसके पहले NTA ने कुछ गाइडलाइन जारी की है जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. एजेंसी ने कहा है कि 1.30 बजे तक गेट बंद कर दिया जाएगा और लेट आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी. 

Advertisement
X
AI surveillance, biometrics, jammers: Inside NTA's security plan for NEET re-exam (Pic: AI generated)
AI surveillance, biometrics, jammers: Inside NTA's security plan for NEET re-exam (Pic: AI generated)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 21 जून को देशभर में NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन करने जा रही है जिसमें करीब 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं. इस परीक्षा के लिए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है. आज एग्जाम सेंटर पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकारों की ओर से 20 जून को मॉक ड्रिक का आयोजन किया गया है था. लेकिन एग्जाम से पहले NTA ने भी छात्रों के लिए गाइडलाइन जारी की है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि गाइडलाइन के साथ-साथ सरकार ने सुरक्षा के क्या बड़े इंतजाम किए हैं. 

परीक्षा से पहले क्या बोले शिक्षा मंत्री?

री-NEET के बारे में बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज NEET-UG की दोबारा परीक्षा होने जा रही है. मुझे NTA, सभी राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, भारतीय शिक्षा क्षेत्र और खासकर भारत के छात्रों पर पूरा भरोसा है. लगभग 22 लाख छात्र जल्द ही NEET परीक्षा देंगे. उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वह बिना किसी डर या चिंता के परीक्षा दें. आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे. छात्रों के लिए मेरी यही शुभकामना है. उन्हें भारत की व्यवस्था पर भरोसा है और आगे भी रहेगा. यह अटूट भरोसा बना रहे. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस मौके पर एक अभिभावक और एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि कृपया भारत की नई पीढ़ी के भविष्य को खतरे में न डालें. कोई भी इसका मजाक न उड़ाए. हम ऐसा कुछ न करें जिससे बच्चों की मानसिक सेहत पर असर पड़े. कुछ ही घंटों में बच्चे परीक्षा देने वाले हैं. 

Advertisement

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

बता दें कि री-नीट के लिए भारत के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, विदेशों के 14 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषा में होगी. परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं. ऐसे में NTA के मुताबिक एग्जाम 95 हजार से अधिक कमरों में आयोजित होगी जिसके लिए 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. 

51, 311 जैमर्स तैनात 

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक के जरिए नकल को रोकने के लिए करीब 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं. इनमें 17,054 जैमर ईसीआईएल और 34,257 जैमर बीईएल ने उपलब्ध कराए हैं. उम्मीदवारों की पहचान के लिए 38,798 फ्रिस्किंग कर्मियों और 48,448 बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मियों की तैनाती की गई है. 

6700 ऑब्जर्वर्स की हुई है तैनाती 

हर परीक्षा हॉल में दो इनविजिलेटर की तैनाती की जाएगी. प्रत्येक केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. सभी 5,440 केंद्रों पर एक-एक सेंटर सिस्टम्स ऑफिसर (CSO) भी नियुक्त किया गया जो तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे. हर परीक्षा केंद्र पर 40 से 50 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. 

NTA ने दिए छात्रों को निर्देश 

हालांकि, पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू है लेकिन NTA ने छात्रों को पहले आने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि 1.30 बजे तक गेट बंद कर दिया जाएगा और लेट आने वाले उम्मीदवारों को एंट्री नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही एजेंसी ने छात्रों को अनिवार्य डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने ही सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि- 

Advertisement

उम्मीदवार अपने साथ प्रिटेंड NEET का एडमिट कार्ड लेकर जाएं. 

साथ ही दो फोटो और आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या PAN कार्ड भी अपने साथ लेकर जाएं.

पानी की बोतल साथ लेकर जा सकते हैं. 
पारदर्शी फोल्डर/पाउच 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement