scorecardresearch
 
Advertisement

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम , छात्राओं ने मारी बाजी

aajtak.in | नई दिल्ली | 24 मार्च 2026, 1:28 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा से लेकर मूल्यांकन तक की पूरी प्रक्रिया इस साल समय में पूरी कर ली गई है. सबसे पहले अपनी मार्कशीट देखने और टॉपर्स की लिस्ट के लिए बने रहें aajtak.in के साथ.

आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम. (Photo: ITG) आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम. (Photo: ITG)

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने रिजल्ट जारी कर दिया है. परिणाम की घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से करेंगे. बोर्ड ने इस साल परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया था. परीक्षा खत्म होने के एक महीने के अंदर ही रिजल्ट जारी कर  बोर्ड ने अपनी कुशलता को साबित किया है. 

10 लाख छात्रों की चमकेगी किस्मत 

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. पिछले साल रिजल्ट काफी अच्छा रहा था और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी परिणाम पिछली बार के मुकाबले अच्छे होंगे. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

1:28 PM (2 घंटे पहले)

इन जगहों पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

जिस भी उम्मीदवार ने अभी तक अपना 10वीं बोर्ड रिजल्ट चेक नहीं किया है या वेबसाइट क्रैश होने के कारण चेक नहीं कर पाएं हैं,वे इन जगहों पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in 

1:19 PM (2 घंटे पहले)

राजस्थान बोर्ड ​ने दी बधाई

Posted by :- Nivedita

बोर्ड रिजल्ट आने पर बोर्ड ने छात्रों को बधाई दी है. 

 

1:16 PM (2 घंटे पहले)

पिछले साल के मुकाबले बढ़ा पासिंग प्रतिशत

Posted by :- Nivedita

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. इस साल कुल 94.23% छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 93.06% के मुकाबले 1.17% ज्यादा हैं. 
 

1:14 PM (2 घंटे पहले)

ऐसे चेक करें रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

होमपेज में मौजूद रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 

इसके बाद से रोल नंबर और मांगी कई जानकारी को भरें. 

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर शो होने लगेगा.  
 

Advertisement
1:12 PM (2 घंटे पहले)

सफल रहे इतने छात्र

Posted by :- Nivedita

बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में में कुल 94.23% छात्र सफल रहे.  इसमें छात्रों ने फिर से बाजी मारी है.  छात्र ने 93.63% रहा वहीं, छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.20% सफलता हासिल की. 
 

1:08 PM (2 घंटे पहले)

5वीं और 8वीं का परिणाम भी घोषित

Posted by :- Nivedita

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पांचवी और आठवी बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी जारी किया है. पांचवी का परिणाम 97.75 प्रतिशत रहा. वहीं, आठवीं का 97.01 प्रतिशत रहा. 

1:07 PM (2 घंटे पहले)

10 लाख छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल 

Posted by :- Nivedita

बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा   छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

1:03 PM (2 घंटे पहले)

Rajasthan Board 10th Result: जारी हुआ रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

शिक्षा मंत्री ने जारी किया राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम. 
 

12:59 PM (3 घंटे पहले)

RBSE Class 10th Result: मार्कशीट में चेक करें ये डिटेल 

Posted by :- Nivedita

परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में इन डिटेल को ध्यान से देखना चाहिए. इसमें मार्कशीट पर छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, माता-पिता के नाम, डेट ऑफ बर्थ, केंद्र का कोड के साथ ही कई अन्य जानकारी दी जाती है. 
 

Advertisement
12:55 PM (3 घंटे पहले)

RBSE 10th Result: रिजल्ट आने में 5 मिनट का समय 

Posted by :- Nivedita

दोपहर 1 बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी. इसके लिए अब 5 मिनट का समय बचा हुआ है.  

12:47 PM (3 घंटे पहले)

RBSE Class 10th Result: इन क्रेडेंशियल्स के साथ रहे तैयार 

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास कुछ लॉगिन क्रेडेंशियल्स होने चाहिए. इनमें रोल नंबर, रोल कोड, डेट ऑफ बर्थ के साथ माता-पिता का नाम शामिल होना चाहिए. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपना एडमिट कार्ड साथ रखें, उनमें ये सारी जानकारी दी रहती है. 
 

12:35 PM (3 घंटे पहले)

Rajasthan Board Class 10 Result: एक साथ जारी होगा तीन रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

आज दोपहर 1 बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. इसके साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी इसके साथ ही घोषित किया जाएगा

12:25 PM (3 घंटे पहले)

RBSE 10th Result Live: बिना इंटनेट भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

बता दें कि छात्र अपना रिजल्ट बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप SMS के जरिए चेक कर सकते हैं. इसके लिए मैसेज में जाकर RJ10 और उसके बाद रोल नंबर लिखें. फिर इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें.
 

12:07 PM (3 घंटे पहले)

RBSE 10th Result: नया रिकॉर्ड बनाएगा बोर्ड

Posted by :- Nivedita

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)पहली बार मार्च में बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाली है. ऐसा कर बोर्ड नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. आमतौर पर राजस्‍थान बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई में जारी करती है. 
 

Advertisement
11:56 AM (4 घंटे पहले)

Rajasthan Board Class 10 Result: अब साल में दो बार होगी परीक्षा 

Posted by :- Nivedita

RBSE अगले सत्र  यानी 2026-27 से सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी में है. इसका मकसद छात्रों पर परीक्षा का बोझ कम करना है. बोर्ड परीक्षा का पहला सेशन फरवरी में और दूसरा सेशन मई में आयोजित किया जाएगा.
 

11:37 AM (4 घंटे पहले)

RBSE 10th Result: छात्रों को देना चाहिए इस बात पर ध्यान 

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर एक साथ लॉगिन कर लेते हैं जिसकी वजह से वेबसाइट स्लो हो जाता है. ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. आप थोड़ा देर इंतजार करें. 
 

11:17 AM (4 घंटे पहले)

Rajasthan Board 10th Result: पिछले दो सालों का ऐसा रहा है परिणाम

Posted by :- Nivedita

वहीं, पिछले दो सालों के परिणाम की बात करें, तो 10वीं का पासिंग प्रतिशत 93.6% रहा था. वहीं, 12वीं के नतीजों में आर्ट्स में 97.78%, साइंस में 98.43% और कॉमर्स स्ट्रीम में रिकॉर्ड 99.07% छात्र पास हुए थे. वहीं, 2024 में, 10वीं का पास प्रतिशत 93.03% था, जबकि 12वीं आर्ट्स में 96.88%, साइंस में 97.73% और कॉमर्स में 98.95% छात्र सफल हुए थे. 

11:08 AM (4 घंटे पहले)

पिछले आंकड़ों पर डालें नजर

Posted by :- Nivedita

साल 2025 की बात करें, तो 10वीं परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया था. इसके नतीजें मई में आए थे.     
 

10:28 AM (5 घंटे पहले)

शिक्षा मंत्री ने पोस्ट कर दी जानकारी 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर परिणाम जारी होने की घोषणा की.  

Advertisement
10:26 AM (5 घंटे पहले)

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे.

10:24 AM (5 घंटे पहले)

ऐसे चेक करें रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

  • होमपेज में मौजूद रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद से रोल नंबर और मांगी कई जानकारी को भरें. 
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर शो होने लगेगा.  
10:22 AM (5 घंटे पहले)

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे लेकर जानकारी साझा की है कि आज दोपहर 1 बजे तक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

10:22 AM (5 घंटे पहले)

रिजल्ट में क्यों हो रही देरी?

Posted by :- Nivedita

RBSE की 10वीं कक्षा का परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित होगा. इसके पहले बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया था लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन काम में देरी के कारण इसकी तारीख को बढ़ाकर 23 मार्च कर दिया गया था. लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उस दिन भी परिणाम जारी नहीं हो सका. 
 

10:21 AM (5 घंटे पहले)

आज दोपहर 1 बजे आएगा रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनके किस्मत का फैसला आज होने वाला  है. राजस्थान बोर्ड आज दोपहर 1 बजे रिजल्ट का ऐलान करने वाला है. 
 

Advertisement
Advertisement