scorecardresearch
 

JPSC मुख्य परीक्षा स्थगित, आयोग का बड़ा फैसला, 25 से 27 जुलाई के बीच होनी थी परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मुख्य परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने फिलहाल JPSC मुख्य परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है. परीक्षा की नई तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

Advertisement
X
JPSC Exam Postponed
JPSC Exam Postponed

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मुख्य परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने फिलहाल JPSC मुख्य परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है. परीक्षा की नई तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आयोग के इस फैसले से मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल इंतजार करना होगा. बताया जा रहा है कि परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रक्रियाओं की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है. 

JPSC जल्द ही परीक्षा की नई तिथि और आगे की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी जारी कर सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें. 

क्यों हो रहा है बवाल? 

बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा को लेकर पहली बार सवाल नहीं उठे हैं. आयोग की ओर से भर्तियों को लेकर पहले भी ऐसे ही आरोप लगते रहे हैं. हालांकि, इस परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है. आरोप है कि JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा में धांधली हुई है. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि  कटऑफ और नंबरों को सार्वजनिक नहीं किया गया. बिना ट्रांसपेरेंसी के ही रिजल्ट जारी कर दिया गया. कुछ अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. वहीं, कई उम्मीदवारों ने दावा किया है कि ज्यादा नंबर लाने के बाद भी उनका चयन नहीं हुआ है जबकि कम नंबर लाने वालों को नौकरी मिल गई है. 

Advertisement

.

कब होनी थी परीक्षा ?

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत आयोजित होने वाली मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होने वाली थी लेकिन सरकार से मिले आदेश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी की वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement