scorecardresearch
 

स्क‍िल्ड शूटर हैं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, चला रहीं 6 स्कूल-3 कॉलेज, अब पॉलिट‍िक्स है नया दांव!

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह इन दिनों चर्चा में हैं और चर्चा ये कि वह राजनीति में एंट्री करने की तैयारी में हैं. लेकिन शालिनी सिर्फ राजनीति से जुड़े परिवार की बेटी होने तक सीमित नहीं हैं बल्कि पढ़ाई और पेशेवर योग्यता में भी काफी आगे हैं. लॉ की डिग्री हासिल करने के साथ ही उन्होंने कला और साहित्य में भी खुद को साबित किया है. हाल ही में नोएडा में कवि सम्मेलन में कविता पाठ के बाद उनकी शिक्षा बैकग्राउंड ने लोगों का ध्यान खींचा है.   

Advertisement
X
बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी पढ़ने में भी हैं तेज. (Photo-ITG)
बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी पढ़ने में भी हैं तेज. (Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश के दिग्गज बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह सियासत में आने की तैयारी में हैं, जिसे लेकर उन्होंने संकेत दिए हैं. उनकी यूपी विधानसभा चुनाव में नोएडा से चुनाव लड़ने की चर्चा है. लेकिन शालिनी सिर्फ राजनीति परिवार की बेटी नहीं, बल्कि पढ़ाई और शिक्षा में भी बहुत आगे हैं. लॉ की डिग्री हासिल करने के साथ ही उन्होंने कला और साहित्य में भी खुद को साबित किया है. कुछ समय पहले नोएडा में हुए कवि सम्मेलन में कविता पाठ के बाद उनकी शिक्षा को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई. 

कौन हैं शालिनी सिंह?

बता दें कि शालिनी सिंह बृजभूषण शरण सिंह की बेटी हैं और उनकी शादी बिहार के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले विशाल सिंह से हुई है. हाल ही में नोएडा में एक कवि सम्मेलन में मंच पर कविता पाठ करने के बाद वह सुर्खियों में आई. शालिनी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने डीयू से ही लॉ की डिग्री साहिल की है. यानी वह पेशे से वकील हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी जुड़ी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: नया लेबर लॉ नौकरी जाने पर किस तरह करेगा हेल्प? होगा नुकसान या मिलेगा फायदा  

इतनी ही नहीं शालिनी सिंह इंंद‍िरापुरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के साथ जुड़ी हुई हैं. उनके नेतृत्व में गाजियाबाद-एनसीआर, पटना और अयोध्या में छह स्कूल और तीन कॉलेज संचालित हो रहे हैं. फिटनेस प्रेमी शालिनी सिंह एक स्किल्ड शूटर (निशानेबाज) भी हैं.

Advertisement

कला के क्षेत्र में भी कमाया नाम 

शालिनी सिंह ने कला और साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. वह कवि सम्मेलनों में नियमित रूप से हिस्सा लेती हैं. पेंटिंग और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं. उनकी कविताओं और लेखन में समाज, परिवार और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलती है. 

यह भी पढ़ें: प्राइवेट जॉब के साथ करनी है सरकारी नौकरी की तैयारी, तो ये ऑप्शन हैं बेस्ट

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement