वॉशिंगटन में हिल्टन होटल में हुई ताबड़तेड़ फायरिंग करने वाले आरोपी को अब हिरासत में ले लिया गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में फायरिंग करने वाले इस आरोपी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. शूटर के बारे में माना जा रहा है कि वह बहुत पढ़ा-लिखा भी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन है टॉमस एलन जिनकी हर ओर चर्चा हो रही है.
कौन है टॉमस एलन?
एलन का सोशल मीडिया पोस्ट बताता है कि आरोपी शूटर एक ट्यूटर और शौकिया वीडियो गेम डेवलपर है. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, कैलिफोर्निया के टोरेंस के रहने वाले टॉमस एलन के रूप में हुई है. सोशल मीडिया लिंक्डइन पर पोस्ट बताती है कि आरोपी शूटर ने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंगुएज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर की डिग्री हासिल की है. इसके साथ ही डिग्री लेने के बाद उसे कैप और गाउन में दिखाया गया.

इतना ही नहीं उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में ये भी लिखा है कि उन्होंने साल 2017 में पासाडेना स्थित कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई के साथ-साथ वह ASAI छात्र समूह का भी सक्रिय हिस्सा रहा. साथ ही कैंपस के उस मजेदार ग्रुप में भी अच्छी भागीदारी थी, जहां सब मिलकर नेर्फ गन (Nerf gun) से मुकाबले किया करते थे.
नई तकनीक के साथ भी जुड़े
इसके साथ ही एक स्थानीय एबीसी स्टेशन ने एलन के कॉलेज के लास्ट ईयर में एक इंटरव्यू के दौरान लोगों की बढ़ती उम्र के साथ मदद करने वाली नई तकनीकों के बारे में भी जाना. उन्होंने व्हीलचेयर के लिए एक नए प्रकार के आपातकालीन ब्रेक का प्रोटोटाइप भी विकसित किया. इसके अलावा संघीय अभियान वित्त संबंधी रिकॉर्ड (Federal Campaign Finance) के मुताबिक, एलन से साल 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के समर्थन में डेमोक्रेटिक पार्टी की एक राजनीतिक कार्रवाई समिति रो 25 डॉलर का योगदान भी दिया था.
रिज्यूमे में इन बातों का जिक्र
एलन के ऑनलाइन रिज्यूमे में लिखा है कि उन्होंने पिछले 6 साल C-2 एजुकेशन में काम किया, जो कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को प्रवेश के बारे में जानने, उसकी तैयारी करने और सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है. कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साल 2024 का पोस्ट में एलन को मंथ का बेस्ट टीचर बताया गया था.