scorecardresearch
 

यूपी चुनाव: ड्यूटी से बचने के लिए शिक्षिका ने लगा दिया फर्जी Covid-19 पॉजिटिव सर्टिफिकेट, ऐसे खुली पोल

चुनाव ड्यूटी से छूट पाने के लिए यूपी के पीलीभीत में एक शिक्षिका ने Covid-19 पॉजिटिव सर्टिफिकेट दर्ज कर दिया लेकिन जांच में पाया गया कि दाखिल किया गया सर्टिफिकेट फर्जी है. अब शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है.

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

यूपी के पीलीभीत में पूरनपुर इलाके में प्राइमरी स्कूल की एक टीचर को आगामी नगरपालिका चुनावों में मतदान ड्यूटी से छूट पाने के लिए एक नकली COVID-19 पॉजिटिव मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करते पकड़ा गया है. इसकी जानकारी एक सीनियर ऑफिसर ने दी है. उन्होंने कहा कि पूरनपुर प्रखंड के पचपेड़ा गांव प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ रितु तोमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं.

11 मई को होने हैं मतदान
अधिकारी ने बताया कि तोमर को 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में गुलाबी बूथ पर मतदान दल संख्या 3 में मतदान अधिकारी II की ड्यूटी सौंपी गई थी. सीडीओ पीलीभीत, धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, 'शिक्षिका ने एक दस्तावेज के साथ चुनाव ड्यूटी से छूट की मांग करते हुए आवेदन दिया था, जिसमें उन्‍हें कोरोना संक्रमित प्रमाणित किया गया था.'

जांच में खुली पोल
जब अधिकारियों ने प्रमाणपत्र की जांच की, तो उन्होंने पाया कि उसने मतदान ड्यूटी से छूट पाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के सर्टिफिकेट को संपादित किया था. शिक्ष‍िका ने किसी और के सर्टिफिकेट में बदलाव कर अपना नाम दर्ज किया हुआ था.

प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी
सीडीओ ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह को इस संबंध में शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement