scorecardresearch
 

परीक्षा में लाने हैं अच्छे मार्क्स तो अपनाएं ये टिप्स

परीक्षा सबसे अच्छा रिजल्ट उसी बच्चे का होता है, जो सालभर मेहनत के साथ एक जैसी पढ़ाई करता है. आप भी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं. बस इन कुछ बातों का ध्यान रखें.

Advertisement
X
student
student

परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के यह जरूरी है कि आप उसकी तैयारी कुछ महीने पहले से ही शुरू कर दें. मार्च और अप्रैल का महीना परीक्षा का ही होता है. ऐसे में यदि आप इन टिप्स की मदद से तैयारी शुरू कर दें तो इस बार अच्छे मार्क्स लाने से आपको कोई नहीं रोक सकता.

एक बार में बहुत ज्यादा पढ़ाई नहीं
अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि एक बार मेहनत कर आप अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं. क्योंकि एक बार ज्यादा पढ़ाई करने से आप थक जाएंगे. हो सकता है आप बीमार भी हो जाएं. इसलिए छोटे-छोटे ब्रेक्स लेकर पढ़ाई करें. इससे आपकी मेंटल एनर्जी भी रीस्टोर होती रहेगी.


पढ़ने का समय तय करें
वैसे देखा जाए तो दिनभर में कभी पढ़ाई का समय निकाला जा सकता है. पर बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में पढ़ाई का एक समय फिक्स करें,जैसे आप खाते और सोते हैं और हर दिन उसी समय पर पढ़ाई करें. इससे आप अनुशासित होने के साथ-साथ ज्यादा एकाग्रता से पढ़ाई कर पाएंगे.

Advertisement


मुश्क‍िल काम पहले करें
कोई सब्जेक्ट मुश्क‍िल लगता है तो उसे पहले करें. क्योंकि पढ़ाई की शुरुआत में आपकी मानसिक ऊर्जा सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में आप थोड़ा सा जोर लगाकर मुश्क‍िल से मुश्क‍िल प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हैं.

किसी की लें मदद
दिमाग में किसी तरह का कंफ्यूजन न रखें. उसे तुरंत क्लीयर करें. आप उसे अपने टीचर या किसी दोस्त से पूछ सकते हैं. ग्रुप डिस्कशन करें. इससे आपका कंफ्यूजन जल्दी क्लीयर होगा.


Advertisement
Advertisement