scorecardresearch
 

सिविल जज बनने का मौका... जानिए कौन-कौन कर सकता है इस भर्ती में अप्लाई?

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल जज भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके तहत कुल 150 से अधिक उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. 

Advertisement
X
BPSC ने सिविल जज भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels )
BPSC ने सिविल जज भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels )

अगर आप जज बनने का सपना देख रहे हैं तो, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल जज भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. हालांकि, इन पदों पर अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. जारी हुए नोटिस में BPSC ने बताया कि इन पदों पर भर्ती 25 फरवरी से शुरू होगी.  ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होते ही कर सकते हैं. वहीं, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कुछ योग्यता की आवश्यकता है, तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में. 

आवेदन के लिए एलिजिबिलिटी

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय, संस्थान से ग्रेजुएट(बैचलर ऑफ लॉ) या इसके समकक्ष होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार को कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए. 

https://bpsc.bihar.gov.in/wp-content/uploads/BPSC_content/Notices/Advertisement-122026-33rd-BJSE_BPSC-20260223-82eskn.pdf

अभ्यर्थी के पास नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख तक बार में कम से कम 3 साल तक वकालत करने का अनुभव होना चाहिए. इन 3 सालों की गणना उस तारीख से की जाएगी, जिस दिन उनका नाम संबंधित राज्य बार काउंसिल में दर्ज हुआ था. इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम एज 22 साल और अधिकतम एज 35 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के मुताबिक एज में छुट दी जाएगी. इस दौरान कुल 173 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.       

Advertisement

ऐसे करें आवेदन 

  • इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर इससे जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा. 
  • इसके बाद उन्हें खुद को रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म फिल करें. 
  • मांगी गई सभी जानकारी को फिल करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद उसे सबमिट कर दें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement