scorecardresearch
 

APSC JE Recruitment 2020: 577 पदों पर सरकारी भर्ती, 1,10,000 तक वेतन, आज आखिरी मौका

चयनित उम्मीदवारों को 1,10,000 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी. इसके लिए 21 वर्ष से 38 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
X
APSC Junior Engineer Recruitment 2020
APSC Junior Engineer Recruitment 2020

Sarkari Naukri, APSC JE Recruitment 2020: असम पब्लिक सर्विस कमीशन (Assam Public Service Commission) ने 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 8 सितंबर 2020 है. इस भर्ती के तहत इंजीनियर के कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवार 1,10,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन प्राप्त करने का हकदार होगा.

इस भर्ती के लिए तीन बार आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया जा चुका है. पहले इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2020 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 17 अगस्त और फिर 24 अगस्त किया गया. इसके बाद तीसरी बार इस भर्ती के लिए आवदेन की आखिरी तारीख को बढ़कर 8 सितंबर कर दिया गया. 

पद और वेतन
> जूनियर इंजीनियर (JE, Civil) के लिए 344 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इसके तहत उम्मीदवारों को 14,000 से 60,500 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी. इनका ग्रेड पे 8700 रुपये प्रति माह होगा.
> असिस्टेंट इंजीनियर (AE, Civil) के लिए 222 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इसके तहत उम्मीदवारों को 30,000 से 1,10,000 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी. इनका ग्रेड पे 12700 रुपये प्रति माह होगा.
> वहीं, असिस्टेंट आर्किटेक्ट के लिए 11 पदों पर वैकेंसी है, जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 1,10,000 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी. इनका ग्रेड पे 12700 रुपये प्रति माह होगा.

Advertisement

वर्ग के आधार पर जूनियर इंजीनियर के पदों का विवरण

पदों का विवरण

योग्यता
> जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
> असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री का होना आवश्यक है.
> असिस्टेंट आर्किटेक्ट के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री का होना जरूरी है.

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, SC/ST/OBC/MOBC वर्ग के उम्मीदवारों को 150 का भुगतान करना होगा.

आज आखिरी तारीख

कैसे होगा चयन?
APSC Junior Engineer Recruitment 2020 के तहत उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा देनी होगी और इसके बाद उन्हें इंटरव्यू से भी गुजरना होगा.

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement
Advertisement