scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

इस राज्य में निकली 80 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती, अग्निवीर के लिए भी मौका, जानें आवेदन की लास्ट डेट

Photo : Pexels
  • 1/5

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए बेहद खास मौका है. देशभर के अलग-अलग विभागों में जॉब के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. चलिए जान लेते हैं कि किन-किन विभागों में नौकरी निकली है. 
 

Photo : Pexels
  • 2/5

मध्य प्रदेश के स्कूलों में टीचरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है.  80 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए खाली पदों की जांच की जी रही है. माना जा रहा है कि मार्च में हजारों शिक्षकों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. 
 

Photo : Pexels
  • 3/5

इसके साथ ही अग्निवीर के पदों पर भी आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 1 अप्रैल को खत्म हो जाएगी. इसके लिए इस बार एज लीमिट में भी बदलाव किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 
 

Advertisement
Photo : Pexels
  • 4/5

इन पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग पदों पर शैक्षिक योग्यता मांगी गई है. चयन में ऑनलाइन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और मेरिट लिस्ट शामिल है. भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री के तहत भर्ती शुरू कर दी है. इन पदों पर एनसीसी C सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार बिना रिटन एग्जाम दिए लेफ्टिनेंट बन सकते हैं. 
 

Photo : Pexels
  • 5/5

पहले ग्रेजुएशन और एनसीसी ग्रेड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, फिर SSB इंटरव्यू होगा. चयनित उम्मीदवारों को 49 हफ्ते की ट्रेनिंग मिलेगी और हर महीने 56,100 रुपये  स्टाइपेंड मिलेगा.
 

Advertisement
Advertisement