scorecardresearch
 
Advertisement

Delhi University में बवाल, VC दफ्तर की दीवार तोड़ अन्दर घुसे प्रदर्शनकारी

Delhi University में बवाल, VC दफ्तर की दीवार तोड़ अन्दर घुसे प्रदर्शनकारी

स्थायी नौकरी की मांग को लेकर DU में एडहॉक पर पढ़ाने वाले शिक्षक हड़ताल पर हैं, हड़ताली शिक्षक आज डीयू के वीसी आफिस की बाउंड्री वॉल तोड़कर अंदर ऑफिस में दाखिल हो गए. उधर उग्र शिक्षकों को रोकने के लिए सुरक्षा बल के जवान तैनात थे, लेकिन शिक्षकों का हंगामा जारी रहा. डीयू में तकरीबन 4500 टीचर्स कॉन्ट्रैक्ट पर हैं जो परमानेंट किए जाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक आदेश जारी कर एडहॉक पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को गेस्ट टीचर का दर्जा दे दिया है, जिससे एड-हॉक टीचर नाराज हैं.

Advertisement
Advertisement