डीयू में इस बार दाखिले की दौड़ छात्रों के लिए थोड़ी सहूलियत भरी रहेगी. अब तक सिर्फ़ कॉलेजों में मिलने वाला एडमिशन फॉर्म इस साल पोस्ट ऑफिसों में भी उपलब्ध रहेगा. डीयू में हर साल दाख़िले को लेकर छात्रों को जमकर भागदौड़ करनी पड़ती है लेकिन उसपर भी कन्फ्यूजन बना रहता है. इस बार स्टूडेंट्स की इसी परेशानी को दूर करने का इंतजाम किया गया है. जीहां, एडमिशन फार्म न सिर्फ ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे बल्कि पोस्ट ऑफिस से भी इन्हें ख़रीदा जा सकेगा.