एक गिफ्ट का लालच और लाखों की चपत, जी हां यह कहानी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. नासिक की एक लड़की नाइजीरियाई मूल के एक ठग के चक्कर में पड़ गई. शुरुआत मैट्रिमोनियल साइट्स से हुई. मेलजोल बढ़ा और दोनों में प्यार हो गया. कुछ दिन बाद इस लड़की के पास फोन आया कि विदेश से उसके लिए गिफ्ट आया है और उसे कुछ रकम एक एकाउंट में जमा करना होगा. महिला ने एकाउंट में पैसे जमा करा दिए. धीरे-धीरे कई बार लड़की से टुकडों-टुकड़ों में लाखों रुपये ऐंठ लिए गए, लेकिन उसे कोई गिफ्ट नहीं मिला. दिल तो टूटा ही, लाखों की चपत भी लगी. फ्रॉड का एक और मामला है ऑनलाइन फ्रॉड का. फोन कर बैंक कर्मचारी बताने वाले पूछते हैं ओटीपी और पलक झपकते ही गायब कर देते हैं, लाखों रुपये... देखिए और आप भी सजग रहिए ऐसे ठगों से...