अन्ना ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाएं हैं..रालेगण सिद्धि में सिविल सोसायटी की बैठक से पहले लोगों से बातचीत में अन्ना ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा. जनलोकपाल बिल के बाद दूसरे मुद्दों पर भी उनका आंदोलन जारी रहेगा.
इस बैठक में टीम अन्ना के कोर कमिटी के सदस्य मौजूद हैं. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में टीम अन्ना भ्रष्टाचार को लेकर अपनी अगली रणनीति को अंतिम रूप देगी.
बैठक में टीम अन्ना भ्रष्टाचार को लेकर अपनी अगली रणनीति को अंतिम रूप देगी. अपने आंदोलन की समीक्षा की जाएगी..साथ ही जनलोकपाल बिल को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी.
साथ ही बैठक में जन प्रतिनिधियों को खारिज करने से लेकर वापस बुलाने जैसे मसलों पर विचार-विमर्श होगा. ग्राम पंचायत और जमीन अधिग्रहण जैसे मुद्दे भी इसमें शामिल होंगे.