scorecardresearch
 
बीजेपी नेता की मौत के बाद बवाल, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

मध्य प्रदेश के सिवनी के बरघाट कस्बे में मारपीट के दौरान घायल हुए बीजेपी नेता कूपर चंद्र ठाकरे की मौत हो जाने के बाद सोमवार को उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा. तोड़फोड़ और आगजनी के बाद हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने बरघाट कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया है.

Advertisement
X
हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने बरघाट कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया है.

लोहारा गांव के पूर्व सरपंच और वर्तमान में भाजपा के मंडल महामंत्री ठाकरे की कार से तीन अक्टूबर को एक साइकिल सवार को टक्कर लग गई थी. उसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नासिर और रजा ने अपने साथियों के साथ उनकी जमकर पिटाई कर दी थी.

इसमें ठाकरे बुरी तरह घायल हो गए थे. हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए नागपुर भेजा गया था, जहां रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की खबर आते ही लोग सड़कों पर उतर आए. एक खास वर्ग के लोगों की दुकानों को निशाना बनाया.

लोगों ने जमकर पथराव किया. कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई. मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी भरत यादव की कार पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे उनकी कार का शीशा चकनाचूर हो गया. तनाव देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है. आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

Advertisement
Advertisement