scorecardresearch
 

पब अग्निकांड: कमला मिल परिसर का मालिक गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोवानी अपनी कार से सफर कर रहा था, जब एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाना की एक टीम ने उसे चेंबूर इलाके में रोक लिया.

Advertisement
X
पब अग्निकांड
पब अग्निकांड

मुंबई के कमला मिल परिसर के मालिक रमेश गोवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पिछले साल 29 दिसंबर को कमला मिल परिसर के अंदर मौजूद पब में लगी आग के सिलसिले में यह गिरफ्तारी हुई है. इस घटना में 14 लोगों की जान चली गई थी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोवानी अपनी कार से सफर कर रहा था, जब एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाना की एक टीम ने उसे चेंबूर इलाके में रोक लिया.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मध्य क्षेत्र) एस जयकुमार ने बताया, 'हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गोवानी को गिरफ्तार किया है.' एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले गोवानी पर महाराष्ट्र क्षेत्रीय व नगर योजना अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और लगी आग की घटना के बाद उसका बयान दर्ज किया गया था.

Advertisement

इस अग्निकांड मामले में मोजो मालिक युग तुली को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं मोजो पब के एक और मालिक युग पाठक पहले ही सरेंडर कर दिया था. इससे पहले भोइवाडा की मजिस्ट्रेट अदालत ने गिरफ्तार किए गए होटल कारोबारी विशाल कारिया को जमानत दे दी. कारिया के वकील वीरेंद्र खोट ने कहा, ‘उन्हें 10,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement