देश के हर राज्य में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं. मध्य प्रदेश के सतना जिले में खनन माफिया ने एसयूवी से एक एसडीएम को कुचलकर मारने की कोशिश की. हालांकि वह किसी तरह इस हमले से बच गए.
यह वारदात बचपई गांव हुई. अपनी टीम के साथ बुधवार को स्थानीय ठेकेदार लल्ला सिंह द्वारा अवैध खनन किये जाने की जांच करने गये थे. ठेकेदार लल्ला सिंह और उसके कारिंदों पर अवैध खनन करने और विरोध करने वाले गांव के सरपंच के साथ आरोप है.
एसडीएम मिश्रा और उनकी टीम ने मौके पर जाकर अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन, डम्पर और अन्य वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी. तभी लल्ला सिंह और उसके लोगों ने कर दिया और एसडीएम पर एसयूवी चढ़ाने की कोशिश की. लेकिन एसडीएम किसी तरह अपना बचाव करते हुए तुरंत अपने सरकारी वाहन में जा बैठे.
इसके बाद बाइक पर सवार ठेकेदार के पांच-छह लोगों ने एसडीएम को घेर लिया और उनसे गाली गलौच की और उनसे हाथापाई करने का भी प्रयास किया. किसी तरह से एसडीएम मिश्रा वहां से बचकर निकले और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी.
एसडीएम की शिकायत पर लल्ला सिंह, विष्णु प्रताप, गोलू सिंह, अनुराग सिंह, रामबहादुर और तीन अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं.
-इनपुट भाषा